बारिश में वायरल इंफेक्शन से बचना है? आज ही अपनाएं ये 6 हेल्थ टिप्स

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है. मानसून में वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये 6 हेल्थ टिप्स.

Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉबलम भी लेकर आता है. इस मौसम में नमी बढ़ने और जगह-जगह पानी जमा होने की वजह से वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं. सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं.

ऐसे में अगर थोड़ी-सी सावधानी बरती जाए, तो बीमार पड़ने का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं मानसून में वायरल इंफेक्शन (Monsoon Health Tips) से बचने के आसान उपाय. 

हाथों की सफाई का रखें खास ध्यान

बारिश के मौसम में सबसे जरूरी है हाथों को साफ रखना. बाहर से घर आने के बाद, खाना खाने से पहले और टॉयलेट यूज करने के बाद साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं. अगर साबुन-पानी उपलब्ध न हो, तो अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. 

भीगने के बाद तुरंत बदलें कपड़े

अगर बारिश में भीग गए हैं, तो गीले कपड़ों में ज्यादा देर न (Monsoon Health Tips) रहें. इससे शरीर का टेंपरेचर कम हो सकता है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. घर पहुंचते ही सूखे कपड़े पहनें और जरूरत हो तो हल्के गर्म पानी से नहा लें. 

खानपान में लापरवाही न करें

बारिश के मौसम में बाहर मिलने वाले कटे हुए फल, स्ट्रीट फूड और लंबे समय से खुले में रखे खाने से बचें. हमेशा ताजा और घर का बना खाना खाएं. अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल, दही और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें, ताकि शरीर की इम्यूनिटी पावर मजबूत रहे. 

Monsoon Health Tips: पर्याप्त पानी पीना न भूलें

बरसात में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिएं. अगर संभव हो, तो उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें.  

अच्छी नींद और हल्की एक्सरसाइज भी जरूरी

मजबूत इम्यूनिटी सिर्फ खाने से नहीं बनती. रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें और हल्की एक्सरसाइज, योग या 20-30 मिनट की वॉक को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं. इससे बॉडी इंफेक्शन से लड़ने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहता है. 

यह भी पढ़ें: जिम जाने का झंझट खत्म, किचन में काम करते हुए खुद को ऐसे रखें फिट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >