नन्हे मेहमान के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट नाम? यहां देखें लेटेस्ट बेबी नेम्स

Modern Baby Names: नन्हे मेहमान के लिए अनोखे और प्यारे नाम ढूंढ रहे हैं? जानें मॉर्डन बेबी बॉय और गर्ल नामों की लिस्ट, अर्थ सहित.

Modern Baby Names: बेटी का नाम रखना हर घर के लिए खुशी का पल होता है. आजकल मम्मी-पापा ऐसे नाम चुनना पसंद कर रहे हैं, जो छोटे हों, सुनने में प्यारे लगें और हर कोई आसानी से बोल सके. ऐसे नाम जल्दी याद भी हो जाते हैं और हर उम्र में अच्छे लगते हैं. अगर आप भी अपनी नन्ही परी के लिए एक नया, स्टाइलिश और खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आएगी. यहां बताए गए सभी नाम आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं और इनके अर्थ भी बेहद अच्छे हैं. शायद इनमें से कोई एक नाम आपकी छोटी-सी खुशी के लिए बिल्कुल सही साबित हो जाए.

बेबी गर्ल के लिए नाम


Modern Baby Names , Image - Ai
बेबी गर्ल नेम अर्थ
मिला (Mila)प्यारी, सभी की चहेती, दयालु
सोफिया (Sofia)बुद्धिमान, समझदार
माया (Maya)जादू, आकर्षण, सुंदरता
नीना (Nina)प्यारी बच्ची, मासूम
लीना (Lina)कोमल, नाजुक, सुंदर
सिया (Siya)प्रेम, सादगी, सम्मान
अनाया(Anaya)ईश्वर का आशीर्वाद, खुशियां लाने वाली
कियारा (Kiara)रोशनी, चमक, उजाला
आयरा (Aira)सम्मान, नई शुरुआत, प्रेरणा
नायरा (Nyra)चमकदार, सफल, खास

बेब बॉय के लिए नाम


Modern Baby Names , Pc - Freepik
बेबी बॉय नेमअर्थ
आयान (Ayaan)ईश्वर का आशीर्वाद, खुशियों की शुरुआत
आरव (Aarav)शांत, सुकून देने वाला
विहान (Vihaan)नई सुबह, नई शुरुआत
रेयान (Reyan)सफलता, ईश्वर का आशीर्वाद
ईशान (Ishaan)भगवान शिव, सूरज की पहली किरण
कियान (Kian)ईश्वर की कृपा, मजबूत
अद्विक (Advik)सबसे अलग, अनोखा
आर्यन (Aryan)सम्मानित, नेक और अच्छा इंसान
कबीर (Kabir)महान, बुद्धिमान
निवान (Nivan)पवित्र, शांत और सादा
जायन (Zayan)सुंदर, रोशनी से भरा, खुशहाल

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

नाम सिर्फ पहचान नहीं होता, बल्कि बच्चे के साथ जीवनभर जुड़ा रहता है. इसलिए ऐसा नाम चुनें, जो बोलने में आसान हो, सुनने में अच्छा लगे और जिसका अर्थ भी सकारात्मक हो. छोटा और आसान नाम याद रखने में भी आसान होता है. अगर नाम का अच्छा अर्थ हो और वह अलग भी लगे, तो वह बच्चे की पहचान को और भी खास बना सकता है.

यह भी पढ़ें: जुड़वा बेटों के लिए 30 ऐसे रॉयल नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद, सुनने में मॉडर्न और अर्थ भी हैं बेहद खास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >