Mehndi Design: इशारों में दिल की बात कहती है ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Mehndi Design: मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन के जरिये करें अपने प्यार का इजहार और दिखें खास.

Mehndi Design: शादी-ब्याह हो या कोई त्योहार, मेहंदी के बिना हर खुशी अधूरी सी लगती है. यह सिर्फ एक कला नहीं बल्कि भावनाओं और परंपराओं का खूबसूरत संगम है. हर डिजाइन कुछ कहती है.

जियोमेट्रिक मेहंदी डिजाइन : इन डिजाइन में त्रिकोण, वर्ग, रेखाएं, और अन्य ज्यामितीय आकार शामिल होते हैं. ये डिजाइन बहुत ही साफ-सुथरे और स्टाइलिश लगते हैं जो एक मॉडर्न और शहरी लुक देते हैं.

फिंगर मेहंदी डिजाइन: जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है ये डिजाइन मुख्य रूप से उंगलियों पर केंद्रित होते हैं .इनमें उंगलियों के पोरों, नाखूनों के आस-पास या उंगलियों के पिछले हिस्से पर बारीक और जटिल पैटर्न बनाए जाते हैं.

कफ और बैंड मेहंदी डिजाइन : इन डिजाइन में कलाई के चारों ओर एक कंगन या बैंड की तरह डिजाइन बनाया जाता है. ये अक्सर फ्लोरल, पीकॉक या जियोमेट्रिक पैटर्न के साथ होते है.

अरेबिक फ्यूजन डिजाइन : यह अरेबिक मेहंदी की फ्लोई और बोल्ड लाइन्स को भारतीय या वेस्टर्न डिजाइन्स के बारीक पैटर्न के साथ मिलाकर बनाया जाता है.यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते है.

Also Read : Minimalist Mehndi Designs: सादगी में छुपी है असली खूबसूरती,ट्राय करें मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइनों की ये खास स्टाइल

Also Read :Latest Mehndi Designs: जब प्यार की मेहंदी होगी खास,पिया भी देखेंगे बार-बार

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >