शादी के सीजन में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन मेहंदी डिजाइन से

Mehndi Design: अगर आप भी अपने हाथों को सजाने के लिए कुछ यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए देखते हैं कुछ डिजाइन आइडियाज.

Mehndi Design: शादियों का सीजन चल रहा है. अगर आपके पास भी किसी के शादी में शामिल होने का इनविटेशन आया है तो आपने भी शादी में जाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी होगी. इस खास मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना सकती है. इस आर्टिकल से खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चुनकर अपने लुक को खास और आकर्षक बनाना बिलकुल मत भूलिए. 

सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन (ai image)

शादी के फंक्शन के लिए आप भी कुछ आसान मेहंदी डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो ये सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और हल्की बेलें हाथों को बिना ज्यादा भरे हुए खूबसूरती से उभारती हैं. 

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन 

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन  (ai image)

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है जो अपने हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं और भरे-भरे डिजाइन लगाना पसंद करती हैं. इस डिजाइन में हाथों पर सुंदर डिटेल्ड पैटर्न को तैयार किया जाता है जिससे हाथ एलिगेंट नजर आते हैं. फुल हैंड मेहंदी डिजाइन में फूल, पत्तियां, डॉट बेल, जाली और जियोमेट्रिक पैटर्न को बना सकते हैं. 

सर्कल मेहंदी डिजाइन 

सर्कल मेहंदी डिजाइन (ai image)

सर्कल मेहंदी एक आकर्षक डिजाइन है जिसे आप हाथों और पैरों दोनों पर आसानी से लगा सकती हैं. इस डिजाइन में बीच में गोलाकार पैटर्न को बनाया जाता है. इसके चारों ओर खूबसूरत पैटर्न को बनाया जाता है. इस मेहंदी डिजाइन को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. 

जाली वर्क और सेंटर मेहंदी 

जाली वर्क और सेंटर मेहंदी  (ai image)

आप जाली वर्क और सेंटर मेहंदी का कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं. हल्की और डिटेल्ड जाली वर्क के बीच में खूबसूरत सेंटर डिजाइन बनाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें

यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >