Matka Gulab Jamun Kulfi Recipe: इस बार रक्षाबंधन पर बनाये मटका गुलाब जामुन कुल्फी

Matka Gulab Jamun Kulfi Recipe : रक्षाबंधन पर बनाएं मटका गुलाब जामुन कुल्फी. आसान और शानदार फ्यूजन मिठाई जो हर किसी को पसंद आएगी. जानें रेसिपी.

Matka Gulab Jamun Kulfi Recipe: रक्षाबंधन का त्योहार हो और मिठाई ना बने ऐसा कैसे हो सकता है. अगर आप भी इस बार कुछ नया और खास बनाना चाहते हैं तो मटका गुलाब जामुन कुल्फी जरूर ट्राय करें. गुलाब जामुन की मिठास और कुल्फी की ठंडक जब मटके में मिलती है तो उसका स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है. ये रेसिपी आसान भी है और दिखने में बिल्कुल रॉयल भी.

सामग्री

  • गुलाब जामुन (रेडीमेड या घर के बने) – 5–6 छोटे
  • मावा / खोया – 1 कप
  • कंडेन्स्ड मिल्क – ½ कप
  • दूध – 1 कप
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • केसर के धागे – कुछ (गरम दूध में भीगे हुए)
  • कटे हुए ड्रायफ्रूट्स – 2 टेबलस्पून
  • मटका (या मिट्टी के छोटे कुल्हड़)

बनाने की विधि

  • खोया और दूध मिलाएं: एक पैन में मावा और दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. लगातार चलाते रहें ताकि मिक्सचर गाढ़ा हो जाए.
  • कंडेन्स्ड मिल्क डालें: अब इसमें कंडेन्स्ड मिल्क, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें. अच्छी तरह मिलाएं और 4–5 मिनट पकाएं.
  • ठंडा करें: जब मिश्रण गाढ़ा और मलाईदार हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
  • मटके में भरें: अब मटके या कुल्हड़ में आधा कुल्फी मिक्स डालें बीच में आधा गुलाब जामुन रखें और ऊपर फिर से कुल्फी मिक्स डालें.
  • फ्रीज करें: इसे 6 से 8 घंटे या ओवरनाइट के लिए फ्रीजर में रखें.
  • सर्व करें: ऊपर से कटे ड्रायफ्रूट्स डालें और ठंडी-ठंडी कुल्फी सर्व करें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >