Twin Baby Girl Names: घर में जब एक साथ दो नन्हीं परियों की किलकारियां गूंजती हैं, तो ऐसा लगता है मानो पूरी कायनात ही खुशियों में डूब चुकी है. पूरे परिवार में एक अलग ही तरह का माहौल देखने को मिलता है. माता पिता के अलावा परिवार के बाकी सभी सदस्य भी इन नन्हीं सी जानों का ख्याल रखना शुरू कर देते हैं. घर पर दो बेटियों का जन्म होना जितनी खुशी की बात है, इसमें जिम्मेदारियां भी उतनी ही ज्यादा हैं. इन जिम्मेदारियों में से एक सबसे बड़ी जिम्मेदारी है इन बच्चियों के लिए एक नाम का चुनाव करने की. घर पर जब जुड़वा बेटियों का जन्म होता है, तो माता पिता अक्सर इस तरह के नाम तलाशते हैं जो सुनने में एक सुर में लगें या फिर जिनका आपस में कोई गहरा रिश्ता जरूर ही हो. अगर आपके घर पर भी जुड़वा बेटियों ने जन्म लिया है और आप उनके लिए ऐसे ही नामों की तलाश में हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. आज हम आपकी दोनों ही राजकुमारियों के लिए मिलते जुलते नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपनी बेटियों के लिए कोई सा भी नाम चुन सकते हैं. तो चलिए जुड़वा नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.
जुड़वा बेटियों के लिए खूबसूरत मिलते-जुलते नाम
- आरोही और अवरोही: इन दोनों नामों का संबंध संगीत से है. आरोही का अर्थ होता है '.आगे बढ़ना या संगीत का ऊंचा सुर. वही, अवरोही का अर्थ होता है सुर का उतार या शांति.
- कलिका और कनिका: कलिका नाम का अर्थ होता है फूल की कली, जो नए जीवन की शुरुआत को दर्शाती है. वहीं, कनिका का अर्थ होता है एक छोटा सा सुंदर कण.
- अंबर और अवनि: अगर आप बिल्कुल अलग और गहरा अर्थ तलाश रहे हैं, तो यह जोड़ी बेहतरीन है. अंबर का अर्थ होता है आसमान और अवनि का मतलब होता है धरती.
- रिया और जिया: यह आज के समय के बहुत ही पसंदीदा नाम हैं. रिया का अर्थ होता है एक खूबसूरत गायिका या बहती नदी. वहीं, जिया का अर्थ होता है दिल का टुकड़ा या प्यारी.
- खुशी और मुस्कान: ये दोनों नाम घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनाकर रखते हैं. खुशी का अर्थ आनंद होता है, जबकि मुस्कान का अर्थ चेहरे की प्यारी हंसी होती है.
- ऋद्धि और सिद्धि: यह भगवान गणेश की पत्नियों के नाम हैं. ऋद्धि का अर्थ होता है समृद्धि और खुशहाली और सिद्धि का अर्थ होता है सफलता या ज्ञान.
- इशा और ईशानी: ये दोनों ही नाम देवी पार्वती से जुड़े हैं. इशा का अर्थ होता है रक्षा करने वाली या देवी और ईशानी का अर्थ भी भगवान शिव की शक्ति यानी पार्वती है.
- नव्या और काव्या: नव्या का अर्थ होता है कुछ नया या फ्रेश, जो जीवन में नई उम्मीद लाता है. वहीं, काव्या का अर्थ होता है कविता या कला से भरपूर.
- दिया और ज्योति: ये दोनों ही अंधेरे को दूर करने वाले ये नाम बहुत प्यारे हैं. दिया का अर्थ मिट्टी का छोटा दीपक होता है, जबकि ज्योति का अर्थ रोशनी या प्रकाश होता है.
- तन्वी और मनस्वी: तन्वी नाम का अर्थ होता है सुंदर और नाजुक लड़की, जबकि मनस्वी का अर्थ होता है बुद्धिमान या मन की सुनने वाली.
- अनाया और अमाया: अनाया का अर्थ होता है ईश्वर का उपहार या जिसकी कोई सीमा न हो. वहीं, अमाया का अर्थ होता है रात की प्यारी बारिश, जो मन को सुकून देती है.
- माहिरा और कायरा: माहिरा नाम का अर्थ होता है किसी काम में बहुत हुनरमंद या एक्सपर्ट लड़की. जबकि, कायरा का अर्थ होता है शांति या एक राजकुमारी.
- इरा और माइरा: इरा नाम का अर्थ होता है ज्ञान की देवी यानी माता सरस्वती. जबकि, माइरा का अर्थ होता है एक प्रिय या कुलीन लड़की.
- अदिति और आनिया: अदिति नाम का अर्थ होता है जिसकी कोई सीमा न हो या देवताओं की माता. वहीं, आनिया का अर्थ होता है ईश्वर की कृपा या दयालु.
- पिहू और परी: पिहू नाम का अर्थ होता है चिड़िया की मीठी आवाज. वहीं, परी का मतलब होता है आसमान से आई हुई बेहद खूबसूरत अप्सरा.
ये भी पढ़ें: घर के नन्हें चिराग के लिए चुनें सूर्य की तरह तेजस्वी और शक्तिशाली नाम, हर नाम का अर्थ भी है बेहद खास
ये भी पढ़ें: जुड़वा बेटों के लिए 30 ऐसे रॉयल नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद, सुनने में मॉडर्न और अर्थ भी हैं बेहद खास
