Masala Oats Upma Recipe: सुबह का नाश्ता ही हमारे पूरे दिन को तय करता है. जब हम नाश्ते में हेल्दी और न्यूट्रिशियस चीजें खाते हैं तो हमारे सिर्फ दिन बेहतर नहीं जाता बल्कि हमारा मूड बह बेहतर रहता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिनके पास नाश्ता बनाने का समय नहीं होता और वे इस कम समय में ही अपने लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं. आज हम आपको मसाला ओट्स उपमा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ हेल्दी और टेस्टी ही नहीं है, बल्कि एक फुल ऑफ एनर्जी डिश भी है. यह ट्रेडिशनल उपमा का ही एक हेल्दी वर्जन है जिसे ओट्स और फ्रेश सब्जियों के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है. जब आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक सिर्फ भरा हुआ ही नहीं रहता है बल्कि आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं 15 मिनट में बनने वाली इस डिश की आसान रेसिपी.
मसाला ओट्स उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ओट्स – 1 कप
- प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च – 1 छोटी साइज की बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च – 1 से 2, बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों के दाने – आधा छोटा चम्मच
- करी पत्ते – 6 से 7 पत्ते
- हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
- तेल – 1 चम्मच
- पानी – 1.5 कप
यह भी पढ़ें: बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी
मसाला ओट्स उपमा बनाने की रेसिपी
- मसाला ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को हल्का सा भून लें. ऐसा करने से उनका स्वाद और खुशबू अच्छे से निकल आए.
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें सरसों के दाने और करी पत्ते डालें. जब सरसों चटकने लगे, तब हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें.
- अब इसमें प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और फिर इसके बाद टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इन सभी मसालों में हल्दी और नमक मिलाएं और फिर इसमें भुने हुए ओट्स डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें.
- अब 1.5 कप पानी डालकर ओट्स को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक पानी पूरी तरह से सूख न जाए और ओट्स हल्का गाढ़ा न हो जाए.
- लास्ट में गैस बंद कर दें और उपमा को हरे धनिये से सजाएं.
यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स
