Father’s Day पर पापा के लिए बनाएं स्पेशल मैंगो फालूदा, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

Mango Falooda Recipe: फादर्स डे के खास मौके पर आम के इस सीजन में अपने डैड को स्पेशल फील कराने के लिए आप घर पर ही बेहद टेस्टी और रिफ्रेशिंग मैंगो फालूदा बना सकते हैं.

Mango Falooda Recipe: हमारे डैड हमारे लाइफ के असली सुपरहीरो होते हैं, जो बिना थके हमारे लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. ऐसे में आज फादर्स डे के दिन उनके लिए कुछ खास करना तो बनता है. अगर आपके डैडी फूडी हैं और उन्हें आम खाना बहुत पसंद है, तो इस समर सीजन में उन्हें खुश करने का इससे बेस्ट तरीका नहीं हो सकता. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बहुत ही मजेदार मैंगो फालूदा की रेसिपी शेयर की है. रसीले आम, क्रीमी रबड़ी, ठंडी आइसक्रीम और नट्स से भरा यह कूल डेजर्ट खाकर आपके डैड आपसे बेहद खुश हो जाएंगे और आपको गले लगा लेंगे. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है.

मैंगो फालूदा के लिए जरूरी चीजें

  • क्रीमी रबड़ी: फुल फैट दूध, चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल.
  • फालूदा नूडल्स: पके हुए आम की प्यूरी, वनीला कस्टर्ड पाउडर, पिसी हुई चीनी और पानी.
  • गिलास टॉपिंग्स: रोज सिरप, भीगे हुए सब्जा के बीज, पके आम के छोटे टुकड़े, वनीला आइसक्रीम, टूटी-फ्रूटी और मिक्स नट्स.

क्रीमी रबड़ी बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले हम फालूदा की जान यानी गाढ़ी रबड़ी तैयार करेंगे जो इसका टेस्ट बढ़ा देगी:
  • एक भारी बर्तन में दूध डालकर उसे धीमी आंच पर अच्छे से उबलने और गाढ़ा होने दें.
  • जब दूध उबलकर कम हो जाए, तो उसमें चीनी मिला दें और थोड़ी देर और पकाएं.
  • दूध जब एकदम गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसमें इलायची पाउडर व गुलाब जल डालकर ठंडा कर लें.

Mango Falooda तैयार करने की विधी

  • आम की प्यूरी – ½ कप
  • पानी डालने से पहले वनीला कस्टर्ड पाउडर- 1 कप और
  • पिसी हुई चीनी– 2 बड़े चम्मच डालें
  • पानी – 2 कप
  • आम के गूदे को मिक्सी में पीसकर प्यूरी बनाएं और फिर इसमें कस्टर्ड पाउडर, चीनी और पानी अच्छे से मिक्स कर लें.
  • इस मिक्चर को एक पैन में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें.
  • अब फालूदा मशीन में इस मिक्चर को भरें और बर्फ के ठंडे-ठंडे पानी वाले बाउल में सीधे फालूदा निकाल लें.

गिलास में ऐसे डेकोरेट करके सर्व करें

  • एक सुंदर सा कांच का गिलास लें और उसमें सबसे नीचे थोड़ा सा रोज सिरप डाल दें.
  • इसके बाद गिलास में तैयार की हुई ठंडी रबड़ी, आम का फालूदा, भीगे हुए सब्जा के बीज और आम के छोटे टुकड़े डालें.
  • इस लेयर को दोबारा दोहराएं और सबसे ऊपर एक बड़ा स्कूप वनीला आइसक्रीम का रखें.
  • आखिर में इसे टूटी-फ्रूटी और ढेर सारे कटे हुए काजू, बादाम व पिस्ता से सजाकर पापा को ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यह भी पढ़ें: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, जानिए दही कबाब बनाने की आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >