Mango Chutney Recipe: गर्मी में खाने के स्वाद को करें दोगुना, घर में बनाएं चटपटी आम की चटनी

Mango Chutney Recipe: आज हम आपको आम की चटनी के बारे में बताने जा रहें है जिसे बनाने के बाद आप बार-बार खाना चाहेंगे. ये पराठे या चावल दोनों के साथ खाने में बहुत मजेदार लगती हैं.

Mango Chutney Recipe: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में अलग-अलग किस्म के रसीले आम दिखाई देने लगते हैं.आम का नाम सुनते ही अमूमन हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. इस मौसम में आम का स्वाद लेने के लिए घर में तरह-तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती हैं, जिनमें आम की चटनी का स्वाद कुछ अलग ही होता है. साथ ही खाने के साथ परोसी जाने वाली आम की चटनी स्वाद को और भी मजेदार बना देते हैं. तो अगर आप भी कुछ नया खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको आम से बनी एक खास चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये चटनी न सिर्फ टेस्टी, बल्कि आपकी थाली की शान भी बन जाएगी. आइए जानते हैं आम की ये मजेदार चटनी कैसे बनाएं. 

आम चटनी बनाने की सामग्री

  • आम- 2 कच्चा आम (कटा हुआ)
  • टमाटर-1 ( 2 भाग में कटा हुआ)
  • मिर्ची- 2 से 3
  • सरसों तेल- आवश्यकतानुसार 
  • पुदीना पत्ता- 2 कलियां
  • धनिया पत्ता- 2 से 3 कलियां
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • नमक- आवश्यकतानुसार 
  • लहसुन- 2 से 3 कलियां

यह भी पढ़ें: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

आम चटनी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले सब चीज को पानी में अच्छी से धो लें, फिर एक तवे में सरसों का तेल गर्म करें.
  • फिर इसमें आम, टमाटर, प्याज और लहसुन को थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद सिल बट्टा में धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता और मिर्च को इसमें अच्छे से पीस लें. 
  • अब टमाटर, आम, लहसुन और प्याज को भी सिलबट्टा में पीस लें. 
  • अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें, ऊपर से मिर्च पाउडर, नमक और सरसों का तेल को डालकर मिलाएं. 
  • अब तैयार है आपका मजेदार और स्वाद से भरा आम की चटनी, इसे आप चावल या रोटी के साथ खाए और इसका आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >