Panchmewa Paag Recipe: त्योहारों की मिठास बढ़ाएं पंचमेवा पाग के साथ, ट्राई करें ये आसान रेसिपी

Panchmewa Paag Recipe: अगर आप भी मीठा खाने का शौक रखते हैं तो आप घर पर ये पंचमेवा पाग को जरूर ट्राई करें. इस मिठाई की खुशबू और स्वाद आपके मेहमानों और घरवालों को जरूर पसंद आएंगे.

Panchmewa Paag Recipe: त्यौहार हो या कोई शुभ अवसर खास मौके मिठाई के बिना अधूरे लगते हैं. इन मौकों पर घरों पर भी मिठाई जरूर बनाई जाती है. अगर आप का भी कुछ मीठा खाने का मन है तो आप घर पर ये पंचमेवा पाग को ट्राई कर सकते हैं. ये मिठाई खनने में बहुत ही लाजवाब होती है और बनाने में भी आसान है. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

पंचमेवा पाग के लिए सामग्री

पंचमेवा पाग बनाने की विधि (Panchmewa Paag Recipe)

  • पंचमेवा पाग की रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले घी में मखाना, काजू, बादाम को बारी बारी से रोस्ट कर लें जब ये क्रिस्पी हो जाएं तब आप इसे निकाल कर रख लें. 
  • अब आप गोंद को भी कम आंच पर तल लें. इसे भी निकाल लें. अब आप खरबूजे के बीज को भी इसमें डाल दें और अच्छे से रोस्ट करें.
  • अब आप नारियल को भी रोस्ट कर लें और भी इसमें खसखस को डालकर भी भुन लें. अब आप सभी चीजों को निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने पर दरदरा पीस लें. इसे फाइन पाउडर नहीं बनाना है.
  • अब एक कड़ाही में चाशनी को तैयार करें. एक तार की चाशनी बनाएं और इसमें कूटा हुआ मिश्रण डालकर मिक्स कर दें. इसमें इलायची पाउडर, किशमिश को भी मिक्स कर दें. इसे आप थोड़ी देर गाढ़ा होने तक पकाएं. इसके बाद आप इसे थाली में डालकर फैला दें और ठंडा होने पर इसे आप काट लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >