बाजार जाना छोड़ें, घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा मौसंबी जूस

Mosambi Juice: अगर आप बाजार के बजाय घर पर जूस बनाना पसंद करते हैं तो यहां दी गई रेसिपी से आप मौसंबी का जूस तैयार कर सकते हैं.

Mosambi Juice: अगर आप बाजार जाकर जूस पीते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. सुबह के टाइम जूस पीने का अलग ही मजा होता है. कुछ लोग संतरा का जूस पीते हैं तो कुछ मौसंबी का, ऐसे में आपके लिए घर पर ताजा मौसंबी का जूस बनाना बहुत ही आसान है. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है आप सिंपल तरीके से इसे तैयार करके पूरे परिवार को सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में मौसंबी का जूस बनाने की आसान विधि जिसे ट्राई करके आप बाजार के जूस पीने का पैसा बचा सकते हैं. 

मौसंबी का जूस बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए? (Mosambi Juice Ingredients)

  • मौसंबी – 6 से 8 बड़े फल
  • चीनी – 2 से 3 चम्मच (स्वादानुसार)
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • पुदीना पत्ती – सजावट के लिए
  • बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

मौसंबी का जूस बनाने का तरीका क्या है? (How To Make Mosambi Juice At Home)

  • सबसे पहले आप सारे मौसंबी को पानी से अच्छे से धो लें. मौसंबी धोने के बाद आप इसे छील लें और छिलके को फेंक दें. हर मौसंबी को बीच में से काटें और बीज निकाल दें.
  • अब छिले हुए मौसंबियों को जूस ब्लेंडर में डालें. अगर आपको जूस गाढ़ा लगे तो आप पानी मिला सकते हैं. इसी तरह आप मौसंबियों को अच्छी तरह पीस लें. जूस को तब तक ब्लेंड करें जब तक ये स्मूद न हो जाए. इसे महीन छलनी या कपड़े से छान लें. 
  • अब जूस को एक बर्तन में निकालकर इसमें चीनी मिलाएं. आप 1 छोटा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इसे अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब इसे एक गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डालें. ऊपर से आप इसमें पुदीना के पत्ते डालकर ठंडा-ठंडा पिएं. 

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >