महाशिवरात्रि भोग के लिए बनाएं गुलाब की खुशबू वाली ठंडी-ठंडी रोज ठंडाई

महाशिवरात्रि 2026 पर व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट और सुगंधित रोज ठंडाई. जानें आसान रेसिपी, जिससे भोलेनाथ को लगाएं खास भोग और व्रत में पाएं ताजगी और एनर्जी.

Mahashivratri Special Rose Thandai Recipe: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की भक्ति और उपवास का प्रतीक माना जाता है. इस पावन अवसर पर भक्त शिवजी को दूध, फल, खीर और ठंडाई का भोग लगाते हैं. भगवान शिव को भांग और ठंडाई बहुत पसंद होती हैं. अगर आप इस महाशिवरात्रि कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं तो  रोज ठंडाई की ये आसान रेसिपी जरूर ट्राइ करें.

गुलाब की खुशबू और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर यह ठंडाई स्वादिष्ट तो होती है साथ ही शरीर को ठंडक और एनर्जी भी देती है. महाशिवरात्रि व्रत के दौरान इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और दिनभर ताजगी बनी रहती है.

नोट करें रोज ठंडाई/ गुलाब ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

  • ठंडा दूध – 1 लीटर
  • गुलाब की पंखुड़ियां या गुलाब सिरप – 2 चम्मच
  • बादाम – 10-12
  • काजू – 8-10
  • पिस्ता – 8-10
  • खसखस – 1 चम्मच
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • मिश्री या चीनी – स्वादानुसार

महाशिवरात्रि के लिए रोज ठंडाई कैसे बनाएं?

महाशिवरात्रि स्पेशल रोज ठंडाई
  1. बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और सौंफ को 3-4 घंटे पानी में भिगो दें.
  2. भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को छीलकर मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लें.
  3. दूध को हल्का ठंडा करके उसमें तैयार पेस्ट मिला दें.
  4. अब इसमें गुलाब सिरप या गुलाब पंखुड़ियां डालें.
  5. इलायची पाउडर और मिश्री मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
  6. 30 मिनट फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर सर्व करें.

व्रत में भी फायदेमंद है रोज ठंडाई

  • ठंडाई शरीर को ठंडक देती है
  • एनर्जी बढ़ाती है
  • डिहाइड्रेशन से बचाती है
  • व्रत में लंबे समय तक पेट भरा रखती है

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि प्रसाद के लिए व्रत स्पेशल मखाना खीर रेसिपी

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर डिश

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर क्या भोग चढ़ाएं? जानिए भगवान शिव को प्रिय 7 प्रसाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >