Mahashivratri Special Bhang Peda Recipe: इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को है. भेलेबाबा के इस दिन को हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी. भगवान शिव के भक्त इस दिन उन्हें खुश करने के लिए उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि भांग भगवान शिव की सबसे पसंदीदा चीज है. इस शिवरात्रि अगर आप भी भोले बाबा को खुश करने के लिए भांग से बनी डिश तैयार करने का प्लान कर रहें तो आप भांग पेड़ा को ट्राई कर सकते हैं. भोग के लिए यह पेड़ा बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. चलिए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
भांग पेड़ा बनाने की सामग्री
- भांग पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- मावा – 1 कप
- चीनी – 1/2 कप
- पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
- कप घी – 1/2
यह भी पढ़ें: Malpua Recipe: त्योहार की मिठास बढ़ाएं इस लजीज मालपुआ से, हर बाइट में मिलेगा देसी स्वाद
भांग पेड़ा बनाने की विधि
- भांग पेड़ा बनाने के लिए पहले आप एक पैन में घी गर्म करें.
- फिर इस घी में मावा और चीनी डालकर भून लें.
- चीनी और मावा के अच्छी तरह घुल जाने के बाद उसमें भांग पाउडर और पिस्ता डालकर अच्छे से पका लें.
- चीनी, मावा और भांग के इस मिश्रण को पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें.
- इस ठंडे किए गए मिश्रण की छोटी-छोटी लोई लेकर पेड़ा तैयार कर लें.
- अब इन पेड़ों के ऊपर आप ड्राई फ्रूट्स चिपका दें.
- इन पेड़ों को 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- लीजिए आपका टेस्टी भांग का पेड़ा बनकर तैयार हो चुका है.
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी
