Lucky Plants For Home: वास्तु के अनुसार काफी शुभ हैं ये पौधे, घर पर लगाने से होगी बरकत

Lucky Plants For Home: वास्तु के अनुसार जानें कौन से पौधें आपके घर के लिए हैं सबसे शुभ, और इन्हें लगाने से क्या होता है फायदा.

Lucky Plants For Home: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक काफी अहम भूमिका निभाता है, कहा जाता है कि वास्तु के नियमों का अगर सही तरीके से पालन किया जाए तो इंसान अपने जीवन में हमेशा बढ़ता रहता है और उसे किसी भी चीज की कमी नहीं होती लेकिन अगर वह वास्तु के विपरीत काम करना शुरू कर दे तो उन्हें वास्तु दोष सहित अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आज जानते हैं बाबा बिमलेश ( वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ ) से कि वास्तु के अनुसार ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें घर पर लगाना काफ़ी शुभ माना जाता है और जिनसे आपके जीवन में बरक्कत आती है.

Lucky Plants For Home: तुलसी

तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व है, यह पौधा पूजनीय भी माना जाता है. इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में ऐसा माना गया है कि तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का रूप होता है, ऐसे में अवश्य रूप से अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं, इससे आपके घर से हर तरह की निगेटिव एनर्जी दूर होगी और घर में बरक्कत होती नजर आएगी.

Lucky Plants For Home:शमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को काफी शुभ और लकी माना जाता है. माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से आपको कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती और आप हर चीज और हर सुख से अपने जीवन में परिपूर्ण रहते हैं.

Also Read: Vastu Tips: बिजनेस में तेजी से चाहते हैं तरक्की? आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

हल्दी

हल्दी का पौधा ऐसा होता है जो गुणों से भरपूर होता है, वास्तु के अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाने से और रोजाना उसकी पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

Also Read: Vastu Tips: अपने रसोई से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

बैंबू प्लांट

बैंबू प्लांट यानि कि बांस का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार काफी शुभ माना जाता है, वास्तु के नियमों के अनुसार इसे घर के ईशान कोण में लगाने से आपको जीवन में लाभ ही लाभ होता है.

Also Read: Vastu Tips: जीवन में अपार सफलता दिलाएंगे वास्तु के ये टिप्स, आप भी जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >