शरीर के इन अंगों पर है तिल तो किस्मत में है राजयोग, दौलत, शोहरत और मान सम्मान सब होता है नसीब में

Lucky Mole On Body: क्या आपके शरीर पर तिल है? समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल होना सौभाग्य और सफलता का संकेत माना जाता है. जानें किन अंगों पर तिल होने से बनता है राजयोग.

Lucky Mole On Body: हमारे शरीर पर बना तिल हमारा भविष्य को भी बताता है. शास्त्रों की मानें तो हमारे शरीर के अलग अलग अंगों में मौजूद तिल हमारे भाग्य से भी जुड़े होते हैं. समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल होना बहुत शुभ माना जाता है. आइये जानते हैं शरीर के किस अंग का तिल किधर इशारा करता है.

दाहिने गाल पर तिल

अगर किसी के दाहिने गाल पर तिल है, तो ऐसा माना जाता है कि वह व्यक्ति बहुत सौभाग्यशाली होता है. ऐसे लोगों को कम मेहनत में भी बड़ी सफलता मिलती है और 35 साल की उम्र तक ऐशो-आराम की जिंदगी उन्हें नसीब हो जाता है.

Also Read: Chanakya Niti: धन-धान्य और समृद्धि से भर जाएगा जीवन, रात को सोने से पहले कर लें ये नियम

हथेली के बीच में तिल

अगर आपकी हथेली के ठीक बीच में तिल है, यह तब भी दिखाई दे जब आप मुट्ठी बंद करे तो शास्त्र के अनुसार वाले हैं. कई ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये इस बात का संकेत है कि आप जीवन में खूब धन कमाएंगे. ये तिल मेहनत का अच्छा फल मिलने की निशानी माना जाता है.

नाक पर तिल

नाक के अग्रभाग पर तिल होना भी शुभ माना जाता है. ऐसे लोग जीवन में सभी सुख-सुविधाओं को प्राप्त करते हैं और किस्मत उनके साथ होती है.

कमर पर तिल

कमर पर तिल होना भी अच्छे भाग्य की निशानी है. खासकर महिलाओं की बाईं कमर पर तिल हो, तो वह धनवान और प्रभावशाली मानी जाती है. वहीं पुरुषों की दाईं कमर पर तिल होना उन्हें भाग्यशाली बनाता है.

अंगूठे पर तिल

अगर आपके अंगूठे के बीचों-बीच तिल है, तो यह दर्शाता है कि आप अपने जीवन में बहुत सफल होंगे. यह तिल कड़ी मेहनत का अच्छा फल दिलाता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता प्याज खाने का सही तरीका, जान लिया तो गर्मी में मिलेगा कई फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >