Leftover Rice Recipe: रेस्टोरेंट जैसा तीखा स्वाद बचे हुए चावल से, घर में सिर्फ 15 मिनट में

Leftover Rice Recipe: अगर आप भी टिफिन को लेकर परेशान रहते हैं तो आप बचे हुए चावल से फेमस शेजवान फ्राइड राइस की रेसिपी को बना सकते हैं. ये रेसिपी 15 मिनट के अंदर आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए शेजवान फ्राइड राइस बनाने के बारे में.

Leftover Rice Recipe: घर पर बन गए हैं ज्यादा चावल और आप इनको यूज करने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो आप शेजवान फ्राइड राइस की रेसिपी को बना सकते हैं. शेजवान फ्राइड राइस जल्दी से बन जाता है और काफी स्वादिष्ट होता है. ये रेसिपी को आप ताजे या फिर बचे हुए चावल से बना सकते हैं. 

शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए सामग्री

  • पका हुआ चावल – 2 कप (ठंडा किया हुआ)
  • तेल- 2 चम्मच 
  • गाजर बारीक कटा हुआ – 2 बड़े चम्मच
  • बीन्स बारीक कटा हुआ – एक चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • स्वीट कॉर्न- 1 बड़ा चम्मच उबला हुआ
  • पनीर- 5-10 टुकड़े
  • हरी मिर्च-1
  • शेजवान सॉस- 2 चम्मच
  • काली मिर्च का पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • प्याज- बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- बारीक कटा हुआ 1 चम्मच
  • चीनी- आधा छोटा चम्मच
  • विनेगर- 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Dahi Aloo Recipe: जब मन करे कुछ हल्का और टेस्टी खाने का तो झटपट बनाएं दही आलू

शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि 

  • शेजवान फ्राइड राइस को बनाने के लिए आप पके हुए चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप ताजे बने चावल का यूज कर रहे हैं तो आप पहले चावलों को ठंडा कर लें.
  • अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें आप तेल को डाल दें. तेल के गर्म हो जाने पर आप इसमें लहसुन और प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. 
  • अब इसमें आप हरी मिर्च और सब्जियों को डाल दें और भुने. जब सब्जियां पक जाएं तब इसमें आप शेजवान सॉस को मिला दें.
  • अब चावल को भी मिक्स कर दें और सभी चीजों को मिक्स हो जाने दें. इसमें आप आधा छोटा चम्मच चीनी का डाल दें. अब एक छोटा चम्मच विनेगर को भी मिला दें.
  • चावल को अच्छे से मिक्स कर लें जब तक सभी चीजें अच्छे से कोट न हो जाए. अब इसमें आप काली मिर्च के पाउडर को भी मिला दें.
  • चावल को 2 से 3 मिनट तक पकने के बाद आप इसमें प्याज के पत्तों को भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kurkuri Bhindi: हर बाइट में क्रंच, भिंडी को तैयार करें कुरकुरी और क्रिस्पी स्टाइल में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >