Latest Mehndi Design: यूनिक और स्टाइलिस्ट डिजाइनों से सजाएं अपने खूबसूरत हाथ

Latest Mehndi Design : लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन से पाएं खूबसूरत और स्टाइलिश लुक जो हर मौके पर बनाए आपको खास.

Latest Mehndi Design: महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाती है उनके हाथों में लगी खूबसूरत मेंहदी. बदलते फैशन ट्रेंड के साथ अब पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों की जगह यूनिक और स्टाइलिश डिजाइनों ने ले ली है. आज की महिलाएं सादगी में भी ट्रेंड ढूंढती हैं और इसीलिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तलाश हमेशा बनी रहती है.

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन :अगर आप सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक चाहती हैं तो मिनिमल डिजाइन आपके लिए बेस्ट है. ये छोटे फ्लोरल पैटर्न या केवल फिंगर टिप्स तक की मेंहदी होती है जो काफी स्टाइलिश लगती है और यंग गर्ल्स में बेहद पसंद की जाती है.

राजा-रानी/दूल्हा-दुल्हन के चित्र: कई दुल्हनें अपनी मेहंदी में दूल्हा-दुल्हन के चित्रों को बनवाना पसंद करती हैं जो उनकी प्रेम कहानी या आने वाले जीवन का प्रतीक होते हैं. यह विशेष रूप से हथेली के बीच में या कलाई के पास बनाया जाता है.

बारात और डोली के चित्र: कुछ डिजाइन में मेहंदी आर्टिस्ट बारात की पूरी झांकी या डोली को हाथों पर बनाते हैं जो भारतीय विवाह की परंपरा को दर्शाते हैं.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >