साड़ी के साथ जचेंगे ये सोने के झुमके, लुक में लग जाएगा चार चांद

Gold Jhumka Designs: साड़ी के साथ परफेक्ट गोल्ड झुमके ढूंढ रही हैं? यहां देखें मॉडर्न और ट्रेडिशनल डिजाइन जो बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती.

Gold Jhumka Designs: साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे पहनने के बाद लुक को खास बनाने में ज्वेलरी का बहुत बड़ा रोल होता है. अगर आप साड़ी के साथ सोने के झुमके पहनती हैं, तो पूरा लुक और भी खूबसूरत नजर आता है.

चाहे त्योहार हो, शादी हो या कोई खास फैमिली फंक्शन, सही डिजाइन के गोल्ड झुमके आपकी साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं. अगर आप भी साड़ी के साथ पहनने के लिए नए झुमका डिजाइन तलाश रही हैं, तो इन स्टाइल्स पर नजर डाल सकती हैं. 

ट्रेडिशनल लुक के लिए झुमका

अगर आपने बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ी पहनी है, तो इसके साथ पारंपरिक गोल्ड झुमके (Gold Jhumka Designs) काफी अच्छे लगेंगे. गोल्ड की छोटी-छोटी घंटियों और बारीक डिजाइन वाले झुमके साड़ी के साथ एकदम क्लासिक लुक देते हैं. 

गोल्ड झुमका विद मोती

सोने के झुमके में अगर छोटे मोती लगे हों, तो इनका लुक और भी निखर जाता है. मोती की हल्की चमक झुमके को ज्यादा भारी दिखाए बिना खूबसूरत बनाती है. आप इन्हें सिल्क, कॉटन या जॉर्जेट जैसी साड़ियों के साथ पहन सकती हैं. 

PC: AI Generated

गोल्ड झुमका विद चेन

झुमके के साथ कान के ऊपर तक जाने वाली चेन वाला डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किया जाता है. इसमें झुमके के साथ एक पतली चेन बालों तक अटैच होती है. यह डिजाइन खासतौर पर ट्रेडिशनल साड़ी और शादी के लुक के साथ अच्छा लगता है. 

PC: Instagram

छोटे गोल्ड झुमके (Gold Jhumka Designs)

हर बार हैवी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है. अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो छोटे गोल्ड झुमके चुनें. छोटे झुमके हल्की साड़ी, कॉटन साड़ी या ऑफिस वियर के साथ भी अच्छे लगते हैं. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >