Floral Mehndi Designs: फूलों की छांव में सजे हाथ, ट्रेंडिंग फ्लोरल मेहंदी डिजाइन्स

Floral Mehndi Designs: चाहे आपकी शादी हो या किसी की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होना हो, फ्लोरल मेहंदी डिजाइन्स हर मौके पर आपके लुक को खास बना देंगे. तो इस वेडिंग सीजन में इन डिजाइनों को अपनाएं और अपनी सुंदरता में चार चांद लगाएं.

Floral Mehndi Designs: शादी का मौसम आते ही तैयारियों की लिस्ट में सबसे खास नाम होता है – मेहंदी. दुल्हन से लेकर उसके घरवालों तक के हाथों की खूबसूरती को और निखारने में मेहंदी का अहम रोल होता है. इन दिनों ट्रेडिशनल डिजाइन्स के साथ-साथ फ्लोरल मेहंदी डिजाइन्स का ट्रेंड भी काफी पॉपुलर हो गया है. फूलों की आकृतियां हाथों पर बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी या किसी खास की शादी में कुछ नया और खूबसूरत ट्राय करना चाहती हैं, तो इन फ्लोरल मेहंदी डिजाइन्स पर जरूर एक नजर डालें.

रोज फ्लोरल डिजाइन

गुलाब की पंखुड़ियों से सजा हुआ ये डिजाइन देखने में बेहद रॉयल लगता है. इसे आप अपने हथेली, बैक हैंड या कलाई पर डिजाइन करवा सकती हैं. इसके साथ बेल या बूटियों का पैटर्न इसे और आकर्षक बनाता है.

मून फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन उन लड़कियों के लिए है जो सिम्पल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं. आधा चांद और उसके चारों तरफ छोटे-छोटे फूलों का पैटर्न एक ड्रीम लुक देता है.

क्रिस-क्रॉस फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

क्रॉस स्टाइल बेलों में लगे फूल इस डिजाइन को मॉडर्न टच देते हैं. इसे आप अपने हाथों के साथ पैरों पर भी बनवा सकती हैं.

फिंगर फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

जिन्हें ऑफिस जल्दी जॉइन करना हो या सिम्पल लुक पसंद हो, उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है. उंगलियों के चारों तरफ छोटे फूलों की रेखाएं बहुत ही क्लासी लगती हैं.

लोटस मेहंदी डिजाइन

लोटस (कमल का फूल) भारतीय संस्कृति और कला का प्रतीक है. मेहंदी में जब इसकी आकृति को जोड़ा जाता है, तो वह डिजाइन एक खास एलीगेंस और पवित्रता दर्शाता है.

यह भी पढ़े: Celebrity Mehndi Design: ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन लगाने के बाद हर कोई हो जाएगा आपका दीवाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >