Kuttu Chilla Recipe: सावन व्रत में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी और टेस्टी? कुट्टू चीले की रेसिपी आपके लिए है परफेक्ट

Kuttu Chilla Recipe: अगर आप सावन व्रत में कुछ नया और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो कुट्टू का चीला जरूर ट्राई करें. यह स्वाद, सेहत और सात्विकता का एक बेहतरीन मेल है.

Kuttu Chilla Recipe: सावन का महीना आते ही व्रत और उपवास का सिलसिला शुरू हो जाता है. इस दौरान सात्विक भोजन को प्राथमिकता दी जाती है. ऐसे में रोज़ वही फल या आलू खाना बोरिंग लगने लगता है, तो क्यों न कुछ नया और टेस्टी बनाया जाए? आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी व्रत स्पेशल रेसिपी, जो स्वाद में भी जबरदस्त है और सेहत के लिए भी फायदेमंद. कुट्टू में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो उपवास के दौरान शरीर को आवश्यक ऊर्जा देने का काम करते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

कुट्टू के चीले के लिए जरूरी चीजें

  • कुट्टू का आटा – 1 कप
  • उबले आलू – 1 मैश किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • घी/तेल – सेंकने के लिए

ये भी पढ़ें: Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

ये भी पढ़ें: Potato Onion Roll Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं मसालेदार और कुरकुरे आलू-प्याज रोल, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक

कुट्टू का चीला बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें फिर इसमें उबला हुआ मैश किया हुआ आलू डालें।
  • अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सेंधा नमक डालें.
  • आवश्यकता अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  • अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा घी लगाएं.
  • तैयार घोल को तवे पर फैलाएं और पतला चीला बनाएं.
  • मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें.
  • घी लगाकर क्रिस्पी चीला तैयार करें.
  • कुट्टू का चीला आप दही, व्रत वाली हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Sweet Potato Tikki: इस तरह सावन में झटपट बनाएं शकरकंदी टिक्की, व्रत में भी महसूस नहीं होगी कमजोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >