Personality Reflects Eyebrow: भौंहों की बनावट से जान लें व्यक्तित्व, ऐसे अंदाजा लगाएं सामने वाला कैसा है

Eyebrow Shape Personality test know in hindi: हम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में उसकी भौंहों के आकार, रंग आदि से बता सकते हैं. इसके अलावा भौहें से भी आप किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगा सकते हैं. यहां देखें क्या कहती हैं आपकी भौंहें

Eyebrow Shape Personality test know in hindi: आपके शरीर का हर भाग आपके लिए कुछ ना कुछ कहता है. आपकी आंखें,नाक से लेकर आपके कान तक आपके व्यक्तित्व की परत बड़ी ही सहजता से खोलते हैं. हम पहले भी आपको समुद्र शास्त्र जैसी अद्भुत विद्या के विषय में बता चुके हैं, हम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में उसकी भौंहों के आकार, रंग आदि से बता सकते हैं.  इसके अलावा भौहें से भी आप किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगा सकते हैं. यहां देखें क्या कहती हैं आपकी भौंहें

खंडित भौंहें

यदि किसी व्यक्ति की दोनों भौंहें बीच में से खंडित हों अर्थात उनके रोएं बीच में से उड़े हुए दिखाई दें अथवा अन्य किसी कारण से वे एक जैसे रोएं वाली नहींं हों तो समुद्रशास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्ति को आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना होता है. इन्हें जीवन में कठिनाइयों से गुजरना होता है. केवल एक ही भौंह खंडित होने पर परेशानी थोड़ी कम होती है.

मजबूत आइब्रो

अगर आपकी आइब्रो के बाल बिल्कुल सेट और मजबूत हैं तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको काफी सम्मान मिलने वाला है. लेकिन ऐसे लोग स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं जिसका खामियाजा उन्हें अत्याधिक मेहनत करने के रूप में चुकाना पड़ता है.

लंबी भौहें

भौहें लंबी हों और कान के आस-पास पहुंचने लगे तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति कंजूस है. ऐसे लोग का मन अस्थिर रहता है पढ़ने-लिखने में इनकी रूचि कम होती है. इनमें व्यवहारिकता की कमी होती है. ऐसे लोग सामान्य जीवन जीते हैं.

भौहों के बीच खाली स्थान

दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होना दर्शाता है कि व्यक्ति साफ और स्पष्टवादी है. इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं. जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं. इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं. ऐसे लोग अपने सिद्घांतों को अधिक महत्व देते हैं.

उलझन में रहते हैं ऐसी भौहों वाले

समुद्रशास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की भौंहों पर बाल बहुत अधिक हो या बहुत कम, बहुत कड़े अथवा पीले रंग के हों तो ऐसी भौंहों को अशुभ समझना चाहिए. इसके अलावा यदि भौंहे आंखों से अधिक ऊंची उठी हुई हों तो ऐसा होना भी अच्छा नहीं माना जाता है. इस तरह की स्थिति में व्यक्ति में निश्चय की कमी होती है. ऐसे लोग अपने उलझन व्यक्तित्व की वजह से मौके का लाभ नहीं उठा पाते और चिंतित एवं परेशान रहते हैं.

कोमल हृदय के होते हैं ऐसी भौहों वाले

हल्की तथा कमानीदार भौंहो वाले व्यक्ति कलात्मक रुचि तथा कोमल हृदय वाले होते हैं. ऐसे लोग जिंदादल और भौतिक सुखों को भी पाने वाले होते हैं. यदि भौंहे आंखों से अधिक ऊंची उठी हुई हों तो व्यक्ति निर्बल मन का तथा अनिश्चयी होता है.

‘वी’ आकार की भौहें

जिन लोगों की भौहें वी आकार की होती हैं वे सफल व्यापारी होते हैं. समुद्र विज्ञान कहता है कि ऐसे लोग दूसरे लोगों पर जल्दी और आसानी से भरोसा नहीं करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >