Pokhara Tour: नेपाल के पोखरा को घूमने का मना रहे हैं मन तो जरूर एक्सप्लोर करें ये डेस्टिनेशंस

Pokhara Tour: नेपाल में पोखरा एक ऐसी जगह है, जो देश की संस्कृति और प्रकृति की समृद्धि को साफ़ तरीके से दिखाता है. हिमालय पर्वत के पहाड़ो पर स्थित पोखरा पोखरा नेपाल में बहुत ही सुंदर जगह है. यहाँ आकर विस्मरणीय सफर की नींव रखी जा सकती है. आइए चलते है पोखरा नेपाल दर्शनीय स्थल की सैर पर:

Pokhara Tour:  ‘पोखरा’ नेपाल की एक ऐसी जगह हैं, जहां पर्यटन स्थल काफी अधिक मात्रा में है. यहां इस जगह पर पहाड़, झील, मंदिर, बाजार आदि घूमने लायक सभी उम्र के लोगों के लिए पर्यटक स्थल हैं. पोखरा नेपाल देश की एक महानगरपालिका है, इसे पर्यटक राजधानी भी कहा जाता है. नेपाल का यह दर्शनीय स्थल अपने अंदर कुछ ज्यादा ही प्रकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए हैं. पोखरा एक ऐसी जगह है, जो देश की संस्कृति और प्रकृति की समृद्धि को साफ़ तरीके से दिखाता है. हिमालय पर्वत के पहाड़ो पर स्थित पोखरा पोखरा नेपाल में बहुत ही सुंदर जगह है. यहाँ आकर विस्मरणीय सफर की नींव रखी जा सकती है. आइए चलते है पोखरा नेपाल दर्शनीय स्थल की सैर पर:

फेवा झील

यह नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है. इसकी खास बात यह है कि इसके पारदर्शी जल में अन्नपूर्णा व धौलागिरी पर्वत श्रृंख्लाओं का प्रतिबिंब साफ झलकता है. आस-पास लगे पेड़-पौधे भी इस स्वच्छ जल में लहराते हुए दिखते है. नज़ारा इतना अद्भुत की आप बिना पलकें झपकाएँ घंटों तक बस इस झील के पानी को देख सकते है. आपको किसी साथी की भी ज़रूरत महसूस नहीं होगी. यहाँ बैठकर दुनिया के सबसे मनोरम सूर्यास्त के आप गवाह बन सकते है. ऐसा सौंदर्य जिसकी तुलना न की जा सके.

पुराना बाजार पोखरा नेपाल

यह रहस्यमय गलियों से बना हुआ एक ऐसा बाजार है जो अपने पहले कभी नहीं देखा होगा. इस ओल्ड बाजार में आपको स्थानीय हस्तशिल्प, लटके मोतियों की माला और सांस्कृतिक पोशाक ध्यान आकर्षित करेंगे. इस बाजार में आप फल, सब्जियों, पीतल, तांबा और कांस्य से बने कुछ शानदार सामान खरीद सकते हैं. ओल्ड बाजार की सैर के समय आप कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैं जो आपकी यात्रा को बहुत खास बना देगा.

ताल बाराही मंदिर पोखरा नेपाल

जब भी आप नेपाल की यात्रा के लिए जाते हैं तो आपको ताल बाराही मंदिर जरुर देखने जाना चाहिए. यह मंदिर नेपाल के कास्की जिले में स्थित एक झील मंदिर है. यह मंदिर हिंदू धर्म की देवी दुर्गा को समर्पित है. यह ख़ास मंदिर पोखरा झील में एक छोटे द्वीप पर स्थित है. ताल बाराही मंदिर नेपाली-हिंदू आध्यात्मिकता का एक बड़ा स्रोत है. 18 वीं शताब्दी में बना ये हिंदू मंदिर चारो तरफ से झीलों से घिरा हुआ है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है. यह जगह सिर्फ धार्मिक लोगो के लिए ही नहीं बल्कि हर पर्यटक के लिए बहुत अच्छी है. यह मंदिर फेवा झील पर बहुत ही खूबसूरती के साथ स्थित है. यहाँ जाने के बाद आप कुछ खास सुंदर नजारे देख सकते हैं, जिसको देखकर आपको पता चलेगा कि नेपाल के पास कितना कुछ है. इस मंदिर में जाने वाले लोगो द्वारा देवताओं की धार्मिक रूप पूजा की जाती है.

अन्नपूर्णा सर्किट

अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंख्ला में यह हिमालय ट्रैक का सबसे मशहूर स्थान है जो ट्रैकर व पर्वतारोहियों का मुख्य केंद्र है. पर्वत की ऊँचाई छूने के एक अलग ही अनोखा-सा अनुभव होता है. उसी अनुभव को पर्यटक यहाँ जीने आते है. नेपाल पोखरा सिटी आपको इस स्थान के ज़रिए उस जगह पहुँचा देगी जहाँ से आप पूरे शहर व उसके आस-पास के संपूर्ण दृश्यों को अपनी आँखों में भर सकते हैं. अपने साथ कैमरा लेकर जाए और अधिक-से-अधिक तस्वीरों को बटोरकर अपने साथ लेकर आए. ताकि आपकी ये स्मृति विस्मरणीय बन जाए.

 शांति स्तूप

इसे पीस पगोड़ा के नाम से भी जाना जाता है. यह अनाडू पर्वत पर स्थित है जहाँ से आप फेवा झील को भी देख पाऐंगे. हर तरफ पहाड़-ही-पहाड़ व उनके बीच बसा यह स्तूप अपने अस्तित्व का एहसास करवाता है. पोखरा दर्शनीय स्थल में यह बहुत प्रसिद्ध है. यहाँ आकर इस शोभित स्थान को छोड़ देना आपकी बहुत बड़ी भूल होगी.

इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम पोखरा नेपाल

यह इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम एक ऐसा म्यूजियम है, जहां आपको अलग-अलग तरह के अनोखी कलाकृति, उपकरण, तस्वीरें, और कहानियां पढ़ने एवं देखने को मिल जाएंगी, जिन्हें आप देखकर कुछ अलग तरह के ही फीलिंग को महसूस करेंगे. यहां इस म्यूजियम में अक्सर वही लोग जाते हैं, जिन्हें कुछ अलग करना, देखना एवं करने वालों के बारे में जानने का इंटरेस्ट होता है. यह म्यूजियम आपको वहां के लोगों एवं ऊंची-ऊंची चोटियों के बारे में परिचित करवाते हैं. अगर सिंपल भाषा में बोला जाए तो यह म्यूजियम मुख्य रूप से पर्वतरोही के क्षेत्र में बनाए गए एवं तोड़े गए नए-नए रिकॉर्ड को दर्शाने के लिए स्थापित किया गया है.

बेगनास झील पोखरा नेपाल

बेगनास झील नेपाल के कास्की जिले में एक शांत ताजे पानी की झील जो मौसम के आधार पर रंग बदलती है. इस झील की गहराई 10 मीटर की तक है और यह झील पोखरा घाटी में आठ झीलों में से दूसरी सबसे बड़ी झील है. इस झील में आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी. यह झील सिंचाई और मत्स्य पालन में मदद करती है. इस झील पर 1988 में बांध बनाया गया था, जो मौसम के हिसाब से सिंचाई के लिए उपयोग में लिया जाता है. यहाँ बड़ी जनसंख्या ने इस दलदली जगह को खेती की भूमि में बदलने पर मजबूर कर दिया. इस झील पर आप तैरना, बोटिंग करना, मछली पकड़ना जैसे कुछ खास काम कर सकते हैं. यह जगह हरे-भरे पहाडो से घिरी हुई है जो देखने में बेहद खुबसूरत लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >