Kiwi Khane Ke Fayde: स्वाद में खट्टा मीठा लगने वाला कीवी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जाड़े के दिनों में कीवी खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं. कीवी में मौजूद विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम और फोलेट सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इस फल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट वायरल संक्रमण से बचाव में काफी हद तक मदद कर सकता है. अब जानते हैं कीवी खाने से होने वाले विभिन्न फायदों के बारे में.
कीवी खाने के फायदे
ब्लड प्रेशर नियंत्रण
प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर कीवी शरीर में फैट को बढ़ने से रोकने में मदद करती है. इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है.
पाचन करे दुरुस्त
इस खट्टे मीठे कीवी फल को खाने से पाचन संबंधी समस्या से राहत मिल सकती है. इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा गैस और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है.
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण
कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है. यह फल शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने और हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है.
यह भी पढ़ें: Benefits of Papaya: पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन
इम्यूनिटी बूस्टर
फलों का सेवन करना तो हर मौसम में लाभकारी होता है. अगर हम कीवी की बात करें तो यह विटामिन सी का बहुत ही बढ़िया सोर्स माना जाता है. ठंडी के मौसम में आप इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए इस फल का सेवन कर सकते हैं.
सूजन में राहत
कीवी फल में इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाने की वजह से यह शरीर में होने वाले सूजन को कम करने में काफी हद तक सहायता करता है. अर्थराइटिस के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. ना सिर्फ सूजन बल्कि यह शरीर के अंदरूनी घावों को भरने में भी सहायता करता है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: ठंड में हार्ट अटैक से बचना है, तो डाइट में शामिल करें ये फल, मिलेंगे और भी कई फायदे
यह भी पढ़ें: Papaya Seeds Benefits: बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं पपीते के बीज, तो जान लीजिए इसके चमत्कारी फायदे
