गर्मियों में अब जल्दी नहीं सड़ेंगी सब्जियां, ये आसान स्टोरेज हैक्स आएंगे आपके काम

Kitchen Tips: गर्मियों में सब्जियों को फ्रेश रखना मुश्किल लगता है, लेकिन कुछ स्मार्ट किचन हैक्स से यह काम बेहद आसान हो सकता है. सही स्टोरेज और छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप खाने की क्वालिटी भी बनाए रख सकते हैं और बेकार जाने वाली सब्जियों से भी बच सकते हैं.

Kitchen Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रख पाना अपने आप में एक चुनौती है. जब इनका ख्याल सही से नहीं रखा जाता है तो ये काफी कम समय में खराब हो जाते हैं और हमें इन्हें फेंकना पड़ जाता है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम रहती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप किसी भी सब्जी को ज्यादा लंबे समय तक फ्रेश बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इन टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

धोकर नहीं, सुखाकर रखें सब्जियां

बहुत सारे लोगों की यह आदत होती है कि वे बाजार से सब्जियों को लाने के बाद उन्हें तुरंत ही धोकर फ्रिज में रख देते हैं. यह आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. पानी की नमी से सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं. अगर आप सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो उन्हें बिना धोएं ही स्टोर करना शुरू कर दें. अगर आप सब्जियों को धो रहे हैं, तो स्टोर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुखा जरूर लें.

किचन में घंटों बिताने के बाद भी काम खत्म नहीं होता? ये आसान हैक्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

सही तरीके से पैक करना है जरूरी

अगर आप सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो उन्हें प्लास्टिक के बैग या फिर एयरटाइट कंटेनर्स में रखना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो सब्जियों की फ्रेशनेस लंबे समय तक बनी रहती है. इसके अलावा हरी सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटकर रखना शुरू कर दें ताकि उनमें मौजूद मॉइस्चर पूरी तरह से खत्म हो जाए.

फ्रिज का तापमान सही रखें

सब्जियों को अगर आप फ्रिज में रख रहे हैं तो आपको तापमान का ख्याल जरूर रखना चाहिए. काफी ज्यादा ठंडा या फिर गर्म टेम्परेचर में अगर सब्जियों को रखना जाए तो वे जल्दी खराब हो जाती हैं. फ्रिज के टेम्परेचर को मीडियम पर सेट करें ताई सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश बनी रहे.

सब्जियों को अलग-अलग करके रखें

हर सब्जी एक दूसरे से अलग होता है, इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें एक साथ स्टोर करके रखने से बचें. सब्जियां जैसे कि टमाटर, प्याज और आलू को आपको कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. वहीं, हरी सब्जियों को आपको हमेशा फ्रिज में ही रखना चाहिए. फ्रिज में आपको सेब और केले को कभी सब्जियों के साथ स्टोर करके नहीं रखना चाहिए. इन दोनों ही फलों से एथिलीन गैस निकलता है जिस वजह से बाकी सब्जियां आसानी से खराब हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >