कमाल के इन किचन टिप्स से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Kitchen Tips in Hindi: अब खाना बनाने से घबराने की कोई बात नहीं है. यहां हम आपके लिए किचन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आपके लिए टेस्टी खाना बनाना बहुत ही आसान हो जाएगा.

Kitchen Tips in Hindi: बहुत सारे लोग खाना बनाने से दूर भागते रहते हैं. इसका एक कारण किचन में होने वाली गलतियां भी होती है. उन्हें यह भय रहता है कि अगर खाना अच्छा नहीं बना तो या फिर कोई काना जल गया तो फिर क्या होगा. लेकिन ये कोई बड़ी समस्या नहीं है. यहां हम कुछ टिप्स बताएंगे, जिसे आजमाकर किचन में हुई छोटी-मोटी गलतियों को सुधारने के साथ-साथी खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

खाना बनाते वक्त आजमाने वाले टिप्स

  • छेना फाड़ने के बाद उससे जो पानी निकलता है उसे फेंके नहीं. इस पानी का इस्तेमाल आप रोटी या पराठे का आटा गूंथने के लिए करें. इससे रोटी-पराठे टेस्टी और मुलायम भी बनेंगे.
  • पकौड़ों के लिए बैटर तैयार करते समय उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें. इससे पकौड़े और अधिक क्रिस्पी बनेंगे.
  • पुरानी या बासी ब्रेड को फेंकने की बजाय उसे पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें. बाद में आप इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में कर सकते हैं. इससे एक तो कटलेट टूटेंगे नहीं. साथ ही ये कटलेट टेस्टी भी बनेंगे.  
  • अगर आप कोई मीठी डिश बना रहे हैं तो उसमें एक चुटकी नमक डाल दें. इससे उस डिश का टेस्ट बढ़ जाएगा.  

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स

  • चावल बनाते समय इसके पानी में आप 1 चम्मच घी और कुछ बूंदे नींबू की रस डाल दें. इससे चावल एकदम  खिले-खिले और सफेद भी बनेंगे.
  • ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज भूनते समय उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालने से ग्रेवी का कलर तो अच्छा होगा साथ ही इसका टेस्ट भी बढ़ेगा.  
  • पूड़ियों को बेलकर और तलने से पहले उसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे फ्राय करते वक्त यह ज़्यादा तेल नहीं सोखते हैं.
  • हलवे के लिए सूजी को भूनते वक्त इसमें आधा चम्मच बेसन मिक्स कर दें. इससे हलवे का टेस्ट बढ़ जाता है.  
  • ऑमलेट बनाने के लिए अंडे में 2 चम्मच दूध मिला लें.  इससे ऑमलेट सॉफ्ट बनेगा.
  • एकदम परफेक्ट फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए पहले आलूओं को काटकर उन्हें 2-3 मिनट के लिए पानी में उबाल लें. फिर उन्हें पानी से निकालकर किचन नैपकिन या टिशू पेपर पर फैला दें. पानी सूखने के बाद इन्हें कॉर्न फ्लोर से डस्ट करके एयर टाइट डिब्बे में डालकर फ्रीजर में रख दें. ज़रूरत पड़ने पर तुरंत फ्राई कर लें.

यह भी पढ़ें: मिर्ची काटने से हाथों में नहीं होगी जलन, ट्राई करें ये टिप्स

यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >