क्या आप भी लहसुन छीलने में बर्बाद करते हैं अपना समय? ये 4 ट्रिक्स बदल देंगे आपका किचन एक्सपीरियंस

Kitchen Hacks: किचन में काम करते समय अक्सर छोटे-छोटे काम ही सबसे ज्यादा समय ले लेते हैं और इन्हीं में लहसुन छीलना सबसे झंझट वाला काम होता है. लेकिन अगर आप कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स को जान लें तो यह मुश्किल काम भी मिनटों में आसान हो सकता है. ये ट्रिक्स आपके किचन के काम को तेज, आसान और काफी हद तक बिना मेहनत वाला बना देती हैं.

Kitchen Hacks: अक्सर ऐसा होता है कि जब हम किचन में काम कर रहे होते हैं, तो छोटे-छोटे कामों को करने में ही सबसे ज्यादा समय लग जाता है. इन्हीं कामों में से एक काम है लहसुन छीलना. जब भी हम घर पर कोई स्पेशल सब्जी, दाल या फिर कोई और डिश बनाते हैं, तो हमें लहसुन की जरूरत सबसे ज्यादा पड़ती है. इस समय लहसुन की एक-एक कली को छीलते रहना हमारे लिए सिर्फ थका देने वाला काम नहीं होता है इसकी वजह से अक्सर हम चिड़चिड़े भी हो जाते हैं. जब ऐसा होता है तो हमारे दिमाग में एक ही ख्याल आता है कि क्या कोई ऐसा तरीका हो सकता है जिसे अपनाकर लहसुन छीलने के इस काम को आसान और मिनटों में पूरा होने वाला बनाया जा सके? अगर आपके दिमाग में भी आये दिन यह सवाल आता है तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप लहसुन छिलने के झंझट से पूरी तरह से बच सकते हैं. जब आप इन ट्रिक्स को अपनाएंगे तो कुछ ही मिनटों में ढेर सारे लहसुन छीलना आपके लिए बाएं हाथ का खेल बन जाएगा. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ट्राय करें डिब्बे वाला आसान ट्रिक

इस ट्रिक को सबसे ज्यादा आसान और इफेक्टिव माना जाता है. इसके लिए आपको सबसे पहले लहसुन की सभी कलियों को अलग कर लेना होगा. इसके बाद इन्हें एक प्लास्टिक या फिर स्टील के डिब्बे में डालकर ढक्कन को अच्छे से बंद कर देना है. अब आपको इस डिब्बे को 20 सेकंड्स तक जोर-जोर से हिलाते रहना है. ऐसा करने से अंदर में कलियां आपस में टकराती हैं और छिलके भी अलग होने लग जाते हैं. जब आप डिब्बे को खोलकर देखते हैं तो आपको ज्यादातर लहसुन की कलियां बिना किसी मेहनत के छिली हुई मिलेंगी. अगर कुछ कलियां सही से नहीं छिली हैं तो आप हल्के हाथों से ही उन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं करी पत्ते? ये आसान ट्रिक्स उन्हें हफ्तों तक रखेगी फ्रेश और खुसबूदार

लहसुन छीलने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल

अगर लहसुन के छिलके आपस में बहुत ही ज्याद चिपके हुए हैं तो ऐसे में आपको गर्म पानी वाले तरीके को अपनाना चाहिए. इसके लिए आपको सबसे पहले लहसुन की कलियों को गर्म पानी में भिगोकर करीबन 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ देना है. यह गर्म पानी छिलके को सॉफ्ट करने के साथ ही उसे आसानी से छीलने लायक भी बना देता है. इसके बाद आपको इन कलियों को निकाल लेना है और हल्के हाथों से इन्हें दबाना है. ऐसा करने से छिलके काफी आसानी से उतर जाएंगे.

चाकू से दबाकर छीलें लहसुन

यह तरीका छोटे कामों के समय काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आपको एक बड़ी चाकू या फिर ब्लेड से लहसुन की कली को हल्का-हल्का सा दबाना है. जैसे ही आप लहसुन की कलियों को दबाएंगे, तो छिलका अपने आप फटकार अलग ही जाएगा. इसके बाद आप काफी आसानी से एक-एक करके सभी छिलकों को हटा सकते हैं. इस ट्रिक की सबसे खास बात है कि इसमें समय बिलकुल भी नहीं लगता है और एक-एक करके लहसुन को हाथों से छीलने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप लहसुन की कलियों को ज्यादा जोर से न दबाएं.

माइक्रोवेव का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप आसानी से लहसुन की कलियों को छीलना चाहते हैं तो इसके लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको लहसुन की सभी कलियों को लेकर उन्हें माइक्रोवेव में करीबन 10 सेकंड्स के लिए गर्म करना है. आपको इससे ज्यादा समय नहीं लगाना है क्योंकि इसकी वजह से लहसुन की कलियां पक भी सकती हैं. जब लहसुन हल्के गर्म हो जाते हैं तो उनके छिलके आसानी से उतरने लग जाते हैं. अगर आप कामों को जल्दी निपटाना चाहते हैं तो यह तरीका आपको जरूर अपनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >