Kesar Pista Cake Recipe: बिना ओवन फेस्टिवल और पार्टी के लिए बनाएं केसर पिस्ता केक

Kesar Pista Cake Recipe: केसर और पिस्ता से बना ये केक स्वाद और खुशबू में बहुत लाजवाब लगता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में बिना ओवन के कुकर या कढ़ाई में तैयार करने के बारे में.

Kesar Pista Cake Recipe: मीठे में अगर कुछ खास और रिच फ्लेवर चाहिए तो केसर पिस्ता केक बेस्ट है. असली केसर की खुशबू, पिस्ता का क्रंच और मुलायम केक का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं है, आप इसे आसानी से कुकर या कढ़ाई में घर पर तैयार कर सकते हैं. ऐसे में चाहे कोई फेस्टिवल हो, बर्थडे पार्टी हो या परिवार के साथ स्पेशल मौके पर मिठास बढ़ानी हो, तो ये केक सबका दिल जीत लेगा. 

केसर पिस्ता केक बनाने के लिए सामग्री 

  • मैदा – 1 कप
  • दूध – आधा कप
  • पिसी हुई चीनी – आधा कप
  • दही – आधा कप
  • घी/तेल – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • केसर धागे – 3-4 (गुनगुने दूध में भिगोए हुए)
  • पिस्ता कटे हुए – 2 बड़े चम्मच
  • बादाम कटे हुए – 1 बड़ा चम्मच 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बचपन की यादों को करें ताजा, बिना अंडे के बनाएं टूटी फ्रूटी केक रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Vanilla Cake Recipe: खास मौके पर बनाएं, बिना अंडे का बेकरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वनीला केक

केसर पिस्ता केक बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में दही और चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें. फिर इसमें बेकिंग सोडा डालकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें. 
  • अब इसमें घी/तेल, दूध और केसर वाला दूध डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • फिर इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर को छानकर डालें. इसे धीरे-धीरे मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें. 
  • अब एक प्रेशर कुकर या बड़ी कढ़ाई लें, इसके नीचे 1 कप नमक फैला दें. फिर उसके ऊपर स्टैंड या जाली रख दें. 
  • ढक्कन बंद करके (कुकर की सीटी और रबर निकाल दें) धीमी आंच पर 10 मिनट प्री-हीट करें. 
  • अब एक ग्रीस किए हुए केक टिन/स्टील बाउल में बैटर डालें. फिर इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम छिड़क दें. टिन को प्री-हीटेड कुकर या कढ़ाई में रख दें. 
  • इसे ढककर धीमी आंच पर 35–40 मिनट पकाएं. 
  • कुछ मिनट के बीच में टूथपिक डालकर देखें, अगर केक साफ निकल आए तो ये बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >