बिना पार्लर जाए पाएं स्मूद बाल, अपनाएं ये आसान केराटिन टिप्स

Keratin Treatment At Home: घर पर केराटिन ट्रीटमेंट के लिए आप आसान और नैचुरल तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अंडा, दही, एलोवेरा और नारियल तेल जैसे घरेलू चीजें बालों को स्मूद, शाइनी और हेल्दी बनाती हैं. ये उपाय बालों को मजबूत करते हैं और फ्रिज कम करने में मददगार होते हैं.

Keratin Treatment At Home: केराटिन ट्रीटमेंट आजकल बालों को स्मूद, शाइनी और फ्रिज-फ्री बनाने का एक पॉपुलर तरीका बन गया है. आमतौर पर यह ट्रीटमेंट पार्लर में केमिकल्स की मदद से किया जाता है, लेकिन हर बार पार्लर जाना महंगा और समय लेने वाला हो सकता है. ऐसे में घर पर ही कुछ आसान और नैचुरल तरीकों से बालों को केराटिन जैसा पोषण देना एक बेहतर विकल्प है. अंडा, दही, नारियल तेल, एलोवेरा जैसे घरेलू चीजों बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उनकी चमक बढ़ाते हैं. नियमित रूप से इनका उपयोग करने से बाल ज्यादा सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी नजर आते हैं, बिना किसी नुकसान के.

ये रहे 5 आसान तरीका 

1. अंडा और दही का हेयर मास्क

अंडा प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो बालों को अंदर से मजबूत बनाता है. वहीं दही बालों को नेचुरल कंडीशनिंग देता है और उन्हें सॉफ्ट व शाइनी बनाता है. यह मास्क ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है.

कैसे करें: एक बाउल में 1 अंडा और 2 चम्मच दही लेकर अच्छे से फेंट लें, ताकि स्मूद पेस्ट बन जाए. इसे बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं. लगभग 30–40 मिनट तक सूखने दें, फिर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से माइल्ड शैम्पू की मदद से धो लें. हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें.

2. नारियल तेल और एलोवेरा

नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है, जबकि एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देकर फ्रिज और रूखापन कम करता है. यह मिश्रण बालों को स्मूद और मैनेजेबल बनाता है.

कैसे करें:  2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इस मिक्सचर को हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों में लगाकर मसाज करें. 1 घंटे तक या चाहें तो रातभर भी लगा सकते हैं. बाद में माइल्ड शैम्पू से धो लें. नियमित इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.

3. केला और शहद मास्क

केला बालों को नेचुरल स्मूदनेस देता है और शहद बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है. यह मास्क फ्रिजी और बेजान बालों को हेल्दी लुक देता है. 

कैसे करें: 1 पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें ताकि उसमें गांठें न रहें. उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस मास्क को बालों में 20–30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे बाल ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी महसूस होंगे.

4. दूध स्प्रे

दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को स्ट्रेट और स्मूद दिखाने में मदद करता है. यह एक आसान और झटपट किया जाने वाला घरेलू ट्रीटमेंट है. 

कैसे करें: एक स्प्रे बोतल में कच्चा दूध भर लें और इसे बालों पर अच्छे से स्प्रे करें, खासकर लंबाई पर. 25–30 मिनट तक इसे लगा रहने दें ताकि बाल दूध को अच्छी तरह सोख लें. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. यह बालों को सिल्की और सॉफ्ट बनाता है.

5. मेथी दाना और दही

मेथी दाना बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल कम करने के लिए जाना जाता है, जबकि दही बालों को सॉफ्ट और कंडीशन करता है.

कैसे करें: 2 चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं. इस मिश्रण को बालों में 30–40 मिनट तक लगाकर रखें, फिर शैम्पू से धो लें. नियमित उपयोग से बाल मजबूत और घने दिखते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं 3 नेचुरल हेयर जेल, बाल बनें मजबूत, चमकदार और फ्रिज-फ्री आसानी से

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >