वेजिटेरियन्स का ‘मटन’ ही नहीं, सेहत का खजाना भी है कटहल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Jackfruit Benefits: गर्मियों में मिलने वाला कटहल सिर्फ एक आम सब्जी नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए कई छुपे हुए फायदे लेकर आता है. सही तरीके से इसे डाइट में शामिल करने पर यह शरीर को ठंडक देने से लेकर उसे अंदर से मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है.

Jackfruit Benefits: गर्मियों के इन दिनों में जब आप सब्जियां खरीदने बाजार जाते हैं, तो कटहल एक ऐसी चीज है जो आपको हर सब्जी वाले के पास दिखती है. यह एक ऐसी सब्जी है जिसे वेजिटेरियन लोग अक्सर मटन से कंपेयर करते हैं. इस सब्जी की खासियत होती है कि इसमें खुद का स्वाद काफी कम होता है लेकिन जब आप इसे मसालों के साथ पकाते हैं तो यह हर फ्लेवर और सुगंध को अपने अंदर भर लेता है. इसका सेवन कई तरह से किया जाता है. कोई इसकी सब्जी खाना पसंद करता है तो कोई इसके पकने के बाद इसे खाना पसंद करता है. चाहे आप कटहल की सब्जी खाना पसंद करते हों या फिर नहीं, आपको इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से यह सिंपल सी सब्जी गर्मियों के इन दिनों में आपके लिए एक सुपरफूड साबित हो सकता है. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो अपनी डाइट में कटहल को शामिल करने पर मजबूर जरूर हो जाएंगे. तो चलिए इन फायदों के बारे में जानते है विस्तार से.

शरीर को रखे ठंडा और हाइड्रेटेड

पके हुए कटहल में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपका शरीर डिहाइड्रेटेड नहीं होता है और शरीर अंदर से ठंडा भी रहता है. इसके रेगुलर सेवन से आप थकान और कमजोरी जैसी प्रॉब्लम्स से भी खुद को बचाकर रख पाते हैं.

ये भी पढ़ें: गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें ये 5 बातें, कहीं फायदे की जगह हो न जाए आपको भारी नुकसान

डाइजेशन को बनाता है मजबूत

कटहल में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है. ऐसे में इसके रेगुलर सेवन से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर पाता है. जब आप कटहल खाते हैं तो आपकी आंतें साफ होती हैं और आपको कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है. अगर आप गर्मियों के इन दिनों में कुछ उल्टा-पुल्टा खा लेते हैं, तो कटहल के सेवन से आपका पेट लाइट और हेल्दी बना हुआ रह सकता है.

इम्यूनिटी को करता है सपोर्ट

कटहल में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं. ये आपकी मदद फ्री रेडिकल्स से बचे हुए रहने में करते हैं. जब आप रेगुलरली इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और साथ ही बेहतर तरीके से काम भी करता है. अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इसके सेवन से आपको काफी फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

कटहल में आपको भरपूर मात्रा में पोटैशियम भी मिलता है. ऐसे में जब आप इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने लगता है. इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकता है. इससे आपके हार्ट पर प्रेशर पड़ना कम होता है और साथ ही हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनी रहती है. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो आपको कटहल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

हड्डियों को बनाता है मजबूत

कटहल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो आपको इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इसका सेवन करना शुरू कर देते हैं तो कुछ ही समय में आपकी हड्डियां मजबूत होने लग जाती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >