करवा चौथ पूजा विधि
करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं तो इस दिन सबसे पहले सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें.
अब पूजा घर को साफ कर लें.
सास द्वारा दी गई सरगी सुबह सूर्योदय से पहले ग्रहण कर लें.
भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें.
व्रत का पारण रात में चंद्रमा के दर्शन करके, अर्घ्य देकर ही करें.
पूजा के लिए 10 से 13 करवे रखें.
एक थाली में पूजन सामग्री धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि रखें.
चन्द्र उदय से पहले पूजा कर लें.
पूजा के दौरान करवा चौथ कथा जरूर सुनें.
पूजा के बाद छलनी से चन्द्र दर्शन करें. अर्घ्य देकर चन्द्रमा की पूजा करें.
अब अपनी सास का आशीर्वाद लें.
पति के हाथों से पानी पी कर व्रत का पारण करें.