रोज सिर्फ 3 मिनट की ये एक्टिविटी, 13 तरह के कैंसर का खतरा हो सकता है कम, नई स्टडी का दावा

Cancer Risk Reduction: BMC Medicine में छपी एक नई स्टडी में करीब 60 हजार लोगों के डेटा को देखा गया. इसमें पाया गया कि रोज थोड़ी देर तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या जॉगिंग करना कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.

Cancer Risk Reduction: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा ज्यादातर समय बैठे-बैठे ही गुजर जाता है. ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठना, घर पर मोबाइल चलाना और छोटी दूरी के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करना अब आम हो गया है. लेकिन शरीर को लगातार कम एक्टिव रखना सेहत के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. इसी बीच एक नई स्टडी ने रोजाना की छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी को लेकर उम्मीद जगाई है. बीएमसी मेडिसिन में प्रकाशित इस रिसर्च में करीब 60,000 लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया. इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि रोजमर्रा की छोटी लेकिन तेज फिजिकल एक्टिविटी का कैंसर के जोखिम से क्या संबंध है.

PC: AI Image

सिर्फ 3 मिनट की तेज एक्टिविटी पर भी ध्यान

स्टडी के मुताबिक, रोजाना थोड़ी देर की एक्टिविटी, जैसे सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, तेज चलना या कुछ मिनट जॉगिंग करना, शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है. रिसर्च में ऐसी एक्टिविटीज और तेरह तरह के कैंसर के कम जोखिम के बीच संबंध देखा गया. यहां खास बात यह है कि इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना ही जरूरी नहीं बताया गया. रोजमर्रा के कामों के बीच छोटे-छोटे एक्टिव ब्रेक भी शरीर की एक्टिवनेस बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत-PMJAY योजना : आज बंगाल में मनेगा ‘आयुष्मान दिवस’, 6 करोड़ लोगों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

15 मिनट की वॉक भी हो सकती है काम की

रिसर्च में यह भी देखा गया कि करीब पंद्रह मिनट की वॉक या हल्की शारीरिक गतिविधि भी फायदेमंद हो सकती है. वहीं तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या जॉगिंग जैसी एक्टिविटी शरीर को और ज्यादा मूवमेंट देती हैं. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि स्टडी केवल फिजिकल एक्टिविटी और कैंसर के जोखिम के बीच संबंध दिखाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ तीन मिनट की जॉगिंग कैंसर से बचने की गारंटी देती है. इसलिए लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लें, थोड़ा चलें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और अपनी क्षमता के अनुसार नियमित एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं. साथ ही बैलेंस्ड खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही हो गया फ्लू? जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >