Itchy Scalp Problem: गर्मी के मौसम में बालों में खुजली से हैं परेशान, तो ये हैं आप के लिए कुछ आसान उपाय

Itchy Scalp Problem: बदलते मौसम के साथ हमारी त्वचा और बालों के लिए भी कई तरह की समस्याएं होती हैं. खास तौर से गर्मियों में धूल और पसीने के वजह से बालों में खुजली की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है.

Itchy Scalp Problem: बदलते मौसम के साथ हमारी त्वचा और बालों के लिए भी कई तरह की समस्याएं होती हैं. खास तौर से गर्मियों में धूल और पसीने के वजह से बालों में खुजली की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. ये समस्या अक्सर आप को शर्मिंदा भी कर देती है और इससे लोगों को काफी ज्यादा चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं भी होती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये हैं आप के लिए कुछ आसान टिप्स जिनका अगर आप नियमित रूप से पालन करें तो आप को आसानी से इस समस्या से निजात मिल सकता है.

Itchy Scalp Problems: टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, ऐसे में आप इसकी 5 से 6 बूंदें लें और अपने स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें. ऐसा हर हफ्ते में 2 से 3 बार करने से आप को जल्द ही चमत्कारी फायदे देखने को मिलेंगे.

Itchy Scalp Problems: एलो वेरा

फ्रेश एलो वेरा कई तरह के गुणकारी फायदे देता है. ऐसे में आप ताजे एलो वेरा के जेल को अपने स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें, इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें, ऐसा करने से आप को कम समय में फायदे देखने को मिलेंगे.

Itchy Scalp Problems: एप्पल साइडर विनेगर

अपने बालों को शैंपू करके के बाद एक मग पानी में एप्पल साइडर विनेगर को मिलाएं और अपने बालों को उसी से धो लें, इससे जल्द ही बालों में खुजली की समस्या खत्म हो जाएगी.

Itchy Scalp Problems: हाइड्रेटेड रहें

खुद को हाइड्रेटेड रखना हर मायने में हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ऐसे में भरपूर पानी का सेवन करें, इससे आप की स्किन के साथ आप की स्कैल्प हाइड्रेटेड रहेगी और आप को बालों में खुजली की समस्या नहीं होगी.

Itchy Scalp Problems: जेंटल शैंपू का करें इस्तेमाल

अपने बालों को हमेशा एक माइल्ड और सल्फर फ्री शैंपू से धोएं. इनके इस्तेमाल से स्कैल्प में इरिटेशन की समस्याएं कम हो जाती हैं.

Itchy Scalp Problems: बालों को हीट डैमेज से बचाएं

बालों में लगातार हीट स्टाइलिंग करने से यानी कि स्ट्रेटनर, ड्रायर जैसी चीजों का बालों पर इस्तेमाल करने से बाल डैमेज होते हैं और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >