हर प्यार की होती है अलग भाषा, पार्टनर की Love Language ऐसे पहचानें

प्यार सिर्फ 'आई लव यू' कहने से जाहिर नहीं होता. हर व्यक्ति के लिए प्यार महसूस करने का तरीका अलग हो सकता है. पार्टनर की लव लैंग्वेज समझकर रिश्ते मजबूत करें.

Love Language: रिश्ते में प्यार सिर्फ ‘आई लव यू’ कहने से जाहिर नहीं होता. हर व्यक्ति के लिए प्यार महसूस करने का तरीका अलग हो सकता है. किसी को साथ में समय बिताना पसंद होता है, तो कोई छोटी-छोटी मदद या प्यार भरे स्पर्श से खुद को खास महसूस करता है. ऐसे में पार्टनर की पसंद को समझना रिश्ते में तालमेल बनाए रखने के लिए जरूरी है.

रिश्ते में प्यार होने के बावजूद कई बार दोनों लोगों के बीच दूरी बढ़ने लगती है. इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन उसे जताने का तरीका अलग है. इसी बात को समझने के लिए ‘लव लैंग्वेज’ की अवधारणा मददगार हो सकती है. हमारी ‘ताल-मेल’ सीरीज में हम रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाने से जुड़ी ऐसी ही जरूरी बातें आपके साथ साझा कर रहे हैं.

क्या होती है Love Language?

लव लैंग्वेज का आसान मतलब है- वह तरीका, जिससे किसी व्यक्ति को प्यार सबसे ज्यादा महसूस होता है. हर इंसान की पसंद अलग हो सकती है. किसी को पार्टनर का प्यार से बात करना अच्छा लगता है, तो किसी के लिए साथ बैठकर समय बिताना ज्यादा मायने रखता है.

मान लीजिए, एक पार्टनर चाहता है कि दूसरा उसके साथ ज्यादा समय बिताए, लेकिन दूसरा व्यक्ति सिर्फ महंगे गिफ्ट देकर अपना प्यार जताता है. यहां दोनों की नीयत अच्छी है, लेकिन प्यार महसूस करने का तरीका अलग है. ऐसे में एक-दूसरे को समझे बिना शिकायतें बढ़ सकती हैं.

एक जैसी Love Language हो तो क्या होता है?

अगर दोनों पार्टनर्स को प्यार जताने और महसूस करने का तरीका लगभग एक जैसा पसंद है, तो एक-दूसरे की भावनाओं को समझना थोड़ा आसान हो सकता है.

  • छोटी-छोटी बातों में भी प्यार महसूस होता है.
  • पार्टनर की जरूरत समझने में आसानी होती है.
  • बेवजह की गलतफहमियां कम हो सकती हैं.
  • रिश्ते में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है.

अपने पार्टनर की Love Language कैसे समझें?

इसके लिए किसी खास टेस्ट की जरूरत नहीं है. बस पार्टनर से खुलकर बात करें और पूछें कि उन्हें कौन-सी चीज सबसे ज्यादा खुशी देती है. यह भी ध्यान दें कि वे खुद किस तरह आपका ख्याल रखते हैं. कई बार इंसान उसी तरीके से प्यार जताता है, जिस तरह वह खुद प्यार पाना चाहता है.

रिश्ता मजबूत रखने के लिए जरूरी नहीं कि दोनों की पसंद बिल्कुल एक जैसी हो. असली बात यह है कि दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को समझने की कोशिश करें. जब पार्टनर को यह महसूस होता है कि उसकी बात और भावनाओं की कद्र की जा रही है, तो रिश्ते में अपनापन और भरोसा और गहरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन घर को दें ‘Joy-First’ और सस्टेनेबल लुक, 5 बजट-फ्रेंडली डेकोर आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >