Andaman Tour Package: घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए IRCTC अक्सर बेहतरीन पैकेज लेकर आता है. ऐसे में अब एक बार फिर आईआरसीटीसी अंडमान घूमने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको बीच की मस्ती के साथ-साथ कई आइलैंड को भी देखने का मौका मिलेगा. यहां आकर आप खुद को रिलैक्स कर सकते है. न्यूली वेड के लिए तो ये पैकेज हनीमून ट्रीट की तरह है. इस पैकेज में आपको मुबंई, पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक, नील आईलैंड जैसे जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.
अंडमान पैकेज में इन जगहों पर घूम सकते हैं आप
इस पैकेज में टूरिस्ट को अंडमान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों, समंदर और पहाड़ों की वादियों की सैर कराई जाएगी. भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी के माध्यम से यह हवाई सफर करवाएगी. ये टूर पांच दिन और छह रातों के लिए है. जिसमें टूरिस्ट को 52,400 रुपये का खर्च आएगा. आपको बता दें कि अंडमान के कार्बिन कोव्स बीच हरे-भरे पेड़ों से घिरा एक मनोरम स्थान है. यहां समुद्र में डुबकी लगाकर पानी के नीचे की दुनिया को फील किया जा सकता है. यहां से सनसेट का अद्भुत नजारा काफी आकर्षक लगता है. फोटोशूट के लिए ये बीच काफी लोकप्रिय है.
IRCTC अंडमान टूर पैकेज की डिटेल्स
पैकेज का नाम- WONDROUS ANDAMAN
डेस्टिनेशन कवर्ड- पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक, नील आईलैंड
पैकेज की अवधि- 6 दिन और 5 रात
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
प्रस्थान की तारीख- 31 नवबंर
कहां से कर सकेंगे सैर- मुंबई
Also Read: Nepal Tour Package: IRCTC के इस पैकेज में बजट में कर सकते हैं नेपाल की सैर, जानिए कितना होगा खर्चा
पैकेज में मिलेगी यह सुविधा
-
टूरिस्ट को रुकने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा मिलेगी.
-
ब्रेकफास्ट (Breakfast) और डिनर (Dinner) की सुविधा मिलेगी.
-
घूमने के लिए एसी व्हीकल की सुविधा मिलेगी.
इस वेबसाइट पर जाकर करा सकते हैं बुकिग
अगर आपने इस टूर पैकेज में जाने का मन बना लिया है, तो आपके बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से आप बुकिंग की जानकारी ले सकते है. अधिक जानने के लिए कुछ नबंर्स दिए होंगे, उसपर भी कॉल कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर bit.ly/2TbQCgn क्लिक कर सकते हैं.
