टिफिन खोलते ही बच्चा बनाने लगता है मुंह? 10 मिनट में बनाएं ये 5 मजेदार और टेस्टी रेसिपीज

Instant Tiffin Recipes: अगर रोज-रोज पराठे देखकर आपके बच्चे भी टिफिन खोलते ही मुंह बनाने लगते हैं, तो अब थोड़ा बदलाव करने का समय है. सुबह की भागदौड़ के बीच आप बच्चों के लिए कुछ ऐसी मजेदार और टेस्टी चीजें बना सकती हैं, जिन्हें देखकर उनका टिफिन खाने का मन खुद ही करने लगे. सबसे अच्छी बात यह है कि इनके लिए आपको घंटों किचन में खड़े होने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

Instant Tiffin Recipes: सुबह का समय वैसे ही काफी भागदौड़ भरा होता है और ऊपर से बच्चों के टिफिन की टेंशन अलग से बनी रहती है. बच्चों के लिए रोज कुछ नया बनाने जाओ तो समय कम पड़ जाता है और अगर टिफिन में पराठे रख दो, तो उसे खोलते ही वे मुंह बनाने लगते हैं. अगर आपके घर में भी हर दिन टिफिन को लेकर यही कहानी रहती है, तो अब आपको टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहद मजेदार और मिनटों में बनने वाली रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं. इन डिशेज की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इन्हें घर में मौजूद सिंपल सी चीजों से ही 10 से 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं. तो चलिए, जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में विस्तार से और साथ ही सीखते हैं इन्हें बनाने का सबसे आसान तरीका.

quick tiffin recipes

बच्चों के लिए बनाएं पिज्जा पराठा रोल

अगर आपका बच्चा पिज्जा खाने का शौकीन है, तो उसे पिज्जा पराठा रोल जरूर पसंद आएगा. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और इसमें समय भी बहुत ही कम लगता है. पिज्जा पराठा रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक तैयार रोटी या फिर पराठा लें. इसके बाद उस पर थोड़ा पिज्जा सॉस लगाएं और ऊपर से बारीक कटा शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. अब इसे तवे पर रखें और ढककर कुछ मिनट गर्म करें. जब चीज अच्छी तरह पिघल जाए तो इसे रोल कर दें. इसके बाद रोल को बीच से काटकर टिफिन में आसानी से रखा जा सकता है. आप इसमें बच्चे की पसंद के हिसाब से सब्जियां कम या ज्यादा रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रोज के पोहा, उपमा से हो गए हैं बोर? सिर्फ 15 मिनट में बनाएं 5 तरह के अप्पे, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

बच्चों को खूब पसंद आएगा आलू चीज बाइट्स

आलू और चीज का यह मजेदार कॉम्बिनेशन आपके बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करें और इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज, थोड़ा नमक और बहुत हल्का मसाला मिलाएं. अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्की या बाइट्स बना लें. इसके बाद तवे पर थोड़ा तेल लगाकर इन्हें दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें. अगर उबले आलू पहले से रखे हैं, तो यह रेसिपी बहुत जल्दी तैयार हो जाती है. बता दें छोटी बाइट्स होने की वजह से बच्चे इन्हें आसानी से हाथ से भी खा सकते हैं.

आटा गूंथने का झंझट नहीं चाहिए तो मसाला ब्रेड पिज्जा

अगर आप टिफिन में पिज्जा जैसा स्वाद देना चाहती हैं, लेकिन आटा गूंथने का झंझट नहीं चाहतीं, तो ऐसे में मसाला ब्रेड पिज्जा आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इसे बनाना आप जितना सोच रही हैं, उससे भी कहीं ज्यादा आसान है. इसे घर पर बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के एक तरफ पिज्जा सॉस लगाएं. अब इसके ऊपर बारीक कटी शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. इसके बाद इसे तवे पर रखें और ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनटों के लिए पकाएं. जब चीज पिघल जाए और ब्रेड नीचे से हल्की क्रिस्पी हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर टिफिन में पैक करें. सुबह की जल्दीबाजी में यह एक सबसे आसान और मजेदार ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: नमकीन से लेकर मीठे तक, मखाने से बनाएं ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स, मिटेगी शाम की भूख और चाय का मजा भी होगा दोगुना

पनीर पसंद करने वाले बच्चों के लिए पनीर चीज रोल

अगर आपके बच्चे को पनीर खाना पसंद है, तो यह रोल टिफिन के लिए एक मजेदार और टेस्टी बदलाव साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तवे पर हल्का सा भून लें. अब इसमें थोड़ा सा नमक और बच्चे की पसंद के अनुसार हल्का मसाला मिलाएं. इसके बाद एक रोटी लें, उस पर थोड़ा हरा धनिया या हल्की चटनी फैलाएं और ऊपर से भुना हुआ पनीर व थोड़ा सा चीज रखें. अब इस रोटी को कसकर रोल कर लें और तवे पर एक-दो मिनट के लिए हल्का सा सेंक लें. चीज पिघलने के बाद इसे छोटे रोल के टुकड़ों में काटकर टिफिन में पैक करें.

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं आलू चीज टोस्ट

अगर आप टिफिन में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो बाहर से तो क्रिस्पी लगे लेकिन अंदर से उतनी ही सॉफ्ट हो, तो आलू चीज टोस्ट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करके उसमें नमक और हल्का मसाला मिलाएं. इसके बाद ब्रेड के एक टुकड़े पर आलू का मिश्रण फैलाएं और ऊपर से चीज डालें. अब इसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर हल्के हाथ से दबाएं. इसके बाद इसे तवे पर थोड़ा तेल या बटर लगाकर दोनों तरफ से सेंकें. जब ब्रेड क्रिस्पी और चीज पिघल जाए तो आपका टोस्ट तैयार है. इसे छोटे टुकड़ों में काटकर टिफिन में रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: हर शाम समोसे और पकौड़े खाकर नहीं बिगाड़ना चाहते सेहत? ट्राय करें सूजी से बनने वाले ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >