Imli Pyaz Ki Chutney: इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है इमली प्याज की चटनी बनाने की रेसिपी. खट्टी-मीठी और हल्की तीखी ये चटनी चाट, परांठे, समोसे, पकौड़े या दाल-चावल के साथ खाने का मजा दोगुना कर देती है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर कुछ आसान स्टेप और सामग्री का इस्तेमाल करके इमली प्याज की चटनी बनाने की विधि.
इमली प्याज की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- इमली – 1 कप (भिगोई हुई, बीज निकाला हुआ)
- प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
- गुड़ या चीनी – स्वादानुसार
- भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 1 चम्मच
- हींग – एक चुटकी
इमली प्याज की चटनी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक पैन लें और इसे कुछ देर गर्म करें. अब पैन में एक चम्मच तेल डालकर धीमी आंच पर गरम करें. तब तेल हल्का गर्म हो जाए, तब इसमें एक चुटकी हींग डालकर खुशबू आने दें.
- अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. इसके बाद प्याज में इमली का गूदा डालें. इमली डालने के बाद मिश्रण को अच्छे से चलाएं, जिससे प्याज और इमली अच्छी तरह मिल जाए.
- अब इसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी डालें. इसके साथ ही नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर भी डाल दें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद आंच धीमी कर दें और चटनी को धीमी आंच पर लगभग 5 से 7 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चटनी को चलाते रहें.
- जब चटनी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें. अब आपकी स्वादिष्ट इमली प्याज बनकर तैयार है.
यह भी पढ़ें: Lahsun Patte Ki Chutney: घर पर बनाएं लहसुन पत्ते की तीखी और स्वादिष्ट चटनी
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
