हफ्ते भर फ्रेश रहेगी भिंडी, फ्रिज में रखने का सही तरीका जान लें

भिंडी को चिपचिपा और मुरझाया होने से बचाएं. जानें स्टोर करने के आसान और असरदार तरीके, जिससे आपकी सब्जियां लंबे समय तक ताजा रहें.

How To Store Okra: आजकल ज्यादातर लोग हफ्ते भर की सब्जियां एक साथ खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं. इससे रोज बाजार जाने का समय बच जाता है. लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने के बाद भी जल्दी खराब होने का डर रहता है. भिंडी भी उन्हीं में से एक है. कई बार भिंडी कुछ दिनों बाद चिपचिपी हो जाती है, तो कभी सूखकर कड़ी पड़ जाती है. दरअसल, भिंडी में नमी ज्यादा देर तक बनी रहे तो उसकी सतह पर चिपचिपापन आने लगता है. ऐसे में इसे फ्रिज में रखने से पहले कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

भिंडी को धोकर फ्रिज में न रखें

सबसे जरूरी बात है कि भिंडी को स्टोर करने से पहले धोकर फ्रिज में रखने की गलती न करें. अगर भिंडी पर पानी लगा रह गया, तो नमी की वजह से वह जल्दी चिपचिपी हो सकती है. बाजार से लाने के बाद अगर भिंडी गीली है, तो उसे साफ कपड़े या पेपर टॉवल से अच्छी तरह सुखा लें. अगर समय हो, तो भिंडी को कुछ देर खुली जगह पर फैला दें. इससे उसकी सतह की नमी अच्छी तरह सूख जाएगी.

सूखे कपड़े या पेपर टॉवल का करें इस्तेमाल

भिंडी को स्टोर करते समय सूखे कपड़े या पेपर टॉवल में हल्के से लपेट सकते हैं. इसके बाद इसे सब्जियों वाले बैग में रखें. ध्यान रखें कि बैग पूरी तरह एयरटाइट न हो. थोड़ी हवा का रास्ता रहने से अंदर नमी जमा होने का खतरा कम रहता है.

फ्रिज में कहां रखें भिंडी?

भिंडी को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखना बेहतर रहता है. इसे किसी बहुत गीले या खराब हो रही सब्जी के साथ चिपकाकर न रखें. अगर बैग में नमी जमा हो रही है, तो पेपर टॉवल बदल दें. साथ ही, फ्रिज में रखने से पहले खराब या बहुत नरम भिंडी को अलग कर दें. एक खराब भिंडी बाकी सब्जियों को भी जल्दी प्रभावित कर सकती है.

ज्यादा दिनों तक स्टोर करने से बचें

भिंडी को सही तरीके से रखने पर उसकी ताजगी कुछ समय तक बनी रह सकती है, लेकिन इसे बहुत लंबे समय तक स्टोर करना ठीक नहीं है. कोशिश करें कि जितनी भिंडी कुछ दिनों में इस्तेमाल हो जाए, उतनी ही खरीदें. इससे स्वाद भी बेहतर रहेगा और सब्जी भी ताजी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: नमक का डिब्बा कहां रखें? गैस और सिंक के पास रखने की गलती न करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >