मूंगफली का छिलका निकालें आसानी से, फॉलो करें ये टिप्स

How To Remove Peanut Skin: मूंगफली का छिलका निकालना लगता है मुश्किल भरा काम तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इन तरीकों से बिना ज्यादा मेहनत के मूंगफली को साफ कर सकते हैं.

How To Remove Peanut Skin: मूंगफली का इस्तेमाल कई तरह की डिश बनाने में किया जाता है. शाम के टाइम में कुछ झटपट से बनाकर खाने का मन करता है तो भुने हुए मूंगफली एक अच्छा ऑप्शन है. मूंगफली से कई तरह की स्वादिष्ट चटनी और मिठाई भी बनाई जाती है. चटनी या मिठाई के लिए मूंगफली के दाने का छिलका हटाना पड़ता है. लेकिन कई बार मूंगफली का पतला छिलका निकालना थोड़ा झंझट भरा काम लग सकता है. खासकर जब आपको बड़ी मात्रा में मूंगफली साफ करनी हो तो सही तरीका पता होना जरूरी है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि मूंगफली के दाने का छिलका जल्दी और आसानी से कैसे हटाएं ये आसान टिप्स आपकी मदद करेंगे. 

मूंगफली के दाने से छिलका उतारने का आसान तरीका 

  • एक कड़ाही या पैन को गर्म करें. इसमें आप कच्ची मूंगफली डालें और इसे धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
  • जब मूंगफली हल्की ब्राउन हो जाए और छिलका ढीला पड़ने लगे तब आप गैस बंद को कर दें.
  • मूंगफली को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें.
  • अब दोनों हाथों के बीच रगड़ें. 
  • अगर ज्यादा मात्रा में मूंगफली है तो किसी साफ कपड़े में इसे डाल दें. कपड़े को चारों तरफ से बंद करके इसे हल्के हाथों से थोड़ी देर रगड़ें. इस तरीके से छिलके आसानी से अलग हो जाएंगे. 
  • अब इसे आप एक थाली में निकाल लें. थाली को दोनों हाथों से पकड़कर हल्का सा आगे-पीछे या गोल घुमाते हुए हिलाएं. ऐसा करने से छिलके एक तरफ आ जाएंगे. छिलके को हटा दें. इस तरीके से आप कम समय में ही मूंगफली के दाने से छिलके को हटा सकते हैं. 

यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >