इमली को महीनों तक ताजा रखने के आसान टिप्स, नमक वाला तरीका है सबसे असरदार

अगर आपकी इमली जल्दी खराब हो जाती है, तो जानिए इसे लंबे समय तक ताजा रखने के आसान किचन टिप्स. इन स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स और नमक वाले तरीके से इमली महीनों तक सुरक्षित और स्वादिष्ट बनी रह सकती है.

How to Preserve Tamarind for Long Time: खट्टी-मीठी स्वाद वाली इमली इंडियन स्पेशली साउथ इंडियन किचन की एक जरूरी सामग्री है. इससे चटनी, सांभर, कढ़ी और कई तरह की डिशेज का स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन अगर इमली को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो यह जल्दी खराब हो सकती है, उसमें फंगस लग सकती है या उसका स्वाद बदल सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी इमली सालों तक ताजा और स्वादिष्ट बनी रहे, तो इन आसान स्टोरेज टिप्स को जरूर अपनाएं.

इमली को लंबे समय तक कैसे ताजा रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स और ट्रिक्स (How to Preserve Tamarind for Long Time)

इमली को लंबे समय तक फ्रेश रखने के स्मार्ट तरीके

1. लंबे समय तक स्टोर करना है तो नमक वाला तरीका अपनाएं

इमली को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए नमक वाला तरीका बहुत कारगर माना जाता है. इसके लिए इमली के टुकड़ों पर हल्का सा नमक लगाकर उन्हें किसी कांच के जार या एयरटाइट डिब्बे में भर दें. नमक नमी को कम करता है और इमली को खराब होने से बचाता है.

2. अगर इमली ज्यादा है तो फ्रिज में स्टोर करें

अगर आपने ज्यादा मात्रा में इमली खरीदी है, तो उसे फ्रिज में रखना सबसे अच्छा ऑप्शन है. फ्रिज में रखने से इमली कई महीनों तक सुरक्षित रहती है और उसका खट्टा-मीठा स्वाद भी बरकरार रहता है.

3. फंगस से बचाने के लिए छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर रखें

पूरी इमली को बार-बार खोलने की बजाय उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग डिब्बों या पाउच में रख दें. इससे जरूरत के हिसाब से ही इमली निकालनी पड़ेगी और बाकी इमली सुरक्षित रहेगी.

4. नमी और हवा से बचाने के लिए एयरटाइट डिब्बे में रखें

इमली को हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इससे नमी और हवा अंदर नहीं जाती और इमली लंबे समय तक खराब नहीं होती. अगर इमली को खुला छोड़ दिया जाए तो उसमें जल्दी कीड़े या फंगस लग सकते हैं.

5. स्टोर करने से पहले धूप में हल्का सुखा लें

अगर इमली में थोड़ी नमी महसूस हो रही हो, तो उसे कुछ घंटों के लिए हल्की धूप में सुखा लें. इससे उसमें मौजूद अतिरिक्त नमी खत्म हो जाएगी और इमली ज्यादा समय तक खराब नहीं होगी.
अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो आपकी इमली लंबे समय तक ताजा, सुरक्षित और स्वाद से भरपूर बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से साफ करें तांबे के बर्तन- लौट आएगी नई जैसी शाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >