Momo Paratha Recipe: उंगलियां चाट जाएंगे आप जब पराठे में मिलेगा मोमोज का मजा, जानें आसान रेसिपी

Momo Paratha Recipe: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर पर काफी आसानी से मोटो पराठे बना सकते हैं. जब आप सभी के सामने इस डिश को परोसेंगी तो बच्चों से लेकर बड़ों तक अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

Momo Paratha Recipe: अगर आप मोमोज और पराठे दोनों के शौकीन हैं, तो यह यूनिक रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. मोमो पराठा एक ऐसा अनोखा कॉम्बिनेशन है जो आपके टेस्ट बड्स को एक नया और लाजवाब स्वाद देगा. इसे बनाना भी बेहद आसान है और आप इसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में कभी भी परोस सकते हैं. इस डिश को तैयार करने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • गेहूं का आटा- 2 कप.
  • नमक- स्वादानुसार.
  • पानी- आवश्यकतानुसार.
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच.
  • पत्ता गोभी- 1 कप बारीक कटी हुई.
  • गाजर- आधा कप कद्दूकस की हुई.
  • पनीर- 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ.
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच.
  • सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच.
  • चिली सॉस- 1 छोटा चम्मच.
  • नमक- स्वादानुसार.
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच.
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच.

ये भी पढ़ें: Raw Mango Paratha Recipe: बच्चों को लंच में खिलाएं कच्चे आम का मीठा चटपटा पराठा, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले गेहूं का आटा, नमक और तेल को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें. इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब स्टफिंग तैयार करें. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें.
  • इसके बाद पत्ता गोभी, गाजर और पनीर डालें. इन्हें अच्छी तरह से भूनें.
  • इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. जब सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं तो गैस बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने दें.
  • अब आटे की लोइयां बनाएं और हर लोई को हल्का सा बेलें. इसके बीच में स्टफिंग रखें और चारों ओर से मोड़कर बंद कर दें.
  • इसे हल्के हाथों से पराठे की तरह बेल लें.
  • एक तवा गर्म करें और उसमें पराठा डालें. दोनों ओर से तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
  • आपका स्वादिष्ट और अनोखा मोमो पराठा तैयार है.
  • इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Cheesy Aaloo Paratha: बिना ज्यादा मेहनत बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं चीजी आलू पराठा, यहां जानें सबसे आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >