How to Make Soft and Fluffy Roti Tips by Chef Pankaj Bhadouria: अगर आपकी रोटियां सख्त बनती हैं या फूलती नहीं हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने कुछ बेहद आसान और काम के टिप्स शेयर किए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही एकदम मुलायम और फूली-फूली रोटियां बना सकते हैं. सही आटा गूंधने का तरीका ही परफेक्ट रोटी का असली राज है. आइए जानते हैं वो आसान तरीके, जो आपकी रोटियों को बना देंगे एकदम परफेक्ट.
ठंडी होने के बाद भी रहेगी रोटियां मुलायम – परफेक्ट रोटी के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स (How to Make Soft and Fluffy Roti Tips by Chef Pankaj Bhadouria)
1. शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, आटा गूंधते समय हमेशा नॉर्मल पानी की जगह गुनगुना पानी इस्तेमाल करें. इससे आटा जल्दी सॉफ्ट बनता है और रोटियां भी मुलायम रहती हैं.
2. आटा गूंधते समय ध्यान रखें कि वह न ज्यादा सख्त हो, न ज्यादा ढीला. जब आप उसे दबाएं, तो वह वापस उछलकर अपनी शेप में आ जाए-यही परफेक्ट डो की पहचान है.
3. आटा गूंधने के बाद उसे कम से कम 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आटा पानी अच्छे से सोख लेता है और ग्लूटेन रिलैक्स हो जाता है, जिससे रोटियां सॉफ्ट बनती हैं.
4. जब आटा रेस्ट कर ले, तो उसे 1 मिनट के लिए दोबारा हल्का गूंध लें. इससे आटे की बनावट और बेहतर हो जाती है और रोटियां ज्यादा नरम बनती हैं.
5. इन आसान टिप्स को फॉलो करने पर आपकी रोटियां तवे पर फूलकर गुब्बारे जैसी बनेंगी और खाने में भी बेहद सॉफ्ट होंगी.
नरम रोटी बनाने का क्या तरीका है?
नरम रोटी के लिए आटा हमेशा गुनगुने पानी से गूंधें, उसे सॉफ्ट रखें और कम से कम 20 मिनट तक रेस्ट दें. फिर हल्का सा दोबारा गूंधकर रोटी बनाएं.
रोटी को ज्यादा देर तक मुलायम कैसे रखें?
रोटी को बनाने के बाद तुरंत ढककर रखें (कपड़े या हॉट केस में). इससे उसकी नमी बनी रहती है और रोटी लंबे समय तक सॉफ्ट रहती है.
नरम रोटी के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है?
ताजा और अच्छी क्वालिटी का गेहूं का आटा (whole wheat flour) नरम रोटी के लिए सबसे अच्छा होता है. थोड़ा सा चोकर वाला आटा भी रोटी को सॉफ्ट बनाता है.
जले हुए चावल या पुलाव की स्मेल ऐसे करें गायब, शेफ पंकज भदौरिया का आसान किचन हैक
