दही से ऐसे निकालें मलाईदार मक्खन, घर पर ही मिलेगा देसी स्वाद

How to Make Butter from Curd: क्या आप भी घर पर बाजार जैसा स्वाद और ताजगी वाला मक्खन बनाना चाहते हैं? जानिए दही की मदद से सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स में शुद्ध मक्खन बनाने का सबसे आसान तरीका.

How to Make Butter from Curd: ब्रेड, पराठे या गर्मागर्म रोटी के साथ मक्खन मिल जाए तो खाने का स्वाद ही बदल जाता है. बाजार में मिलने वाले मक्खन की जगह अगर आप घर का बना ताजा मक्खन खाना चाहती हैं, तो इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. घर पर दही की मदद से आसानी से फ्रेश मक्खन तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं दही से घर पर मक्खन (How to Make Butter from Curd) बनाने का आसान तरीका.

मक्खन बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 किलो गाढ़ा और अच्छी तरह जमा हुआ दही
  • थोड़ा सा ठंडा पानी
  • एक गहरा बर्तन
  • मथनी या हैंड ब्लेंडर
  • स्वाद के अनुसार थोड़ा सा नमक
PC: AI Generated

How to Make Butter from Curd: दही से ऐसे बनाएं फ्रेश मक्खन

1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में जमा हुआ दही निकाल लें. अब इसे मथनी या हैंड ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेंटना शुरू करें.

2

 दही को लगातार चलाते रहने से इसमें मौजूद मलाई और फैट धीरे-धीरे अलग होने लगेंगे. कुछ देर बाद आपको दही की सतह पर छोटे-छोटे मक्खन के दाने नजर आने लगेंगे.

3

जब दही से मक्खन अलग होता दिखाई देने लगे, तब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा पानी डालें. इसके बाद फिर से मथें.

4

ठंडा पानी डालने से मक्खन के कण आपस में इकट्ठा होने लगते हैं. कुछ देर मथने के बाद मक्खन एक जगह जमा हो जाएगा और नीचे पतला तरल बच जाएगा. इसे छाछ की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

5

अब हाथों या चम्मच की मदद से मक्खन को निकालकर एक अलग बर्तन में रख लें. इसे 2-3 बार ठंडे पानी से हल्के हाथों से धो लें. ऐसा करने से इसमें बची हुई छाछ निकल जाएगी और मक्खन ज्यादा साफ हो जाएगा. आखिर में मक्खन को हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें.

यह भी पढ़ें: न पोहा, न पराठा, नाश्ते में ट्राई करें Chef Kunal Kapur का ये झटपट बन डोसा

स्वाद के हिसाब से डालें नमक

अगर आपको नमकीन मक्खन पसंद है तो इसमें थोड़ा सा नमक मिला सकती हैं. वहीं मीठे स्वाद के लिए इसे बिना नमक के भी रखा जा सकता है. घर का ताजा मक्खन रोटी, पराठे, टोस्ट या गर्मागर्म सब्जी के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है.

मक्खन को कैसे रखें फ्रेश?

घर पर तैयार मक्खन (How to Make Butter from Curd) को हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें. इसे फ्रिज में रखना बेहतर होता है. मक्खन निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. इस तरह मक्खन ज्यादा समय तक ठीक रह सकता है. हालांकि घर का ताजा मक्खन स्वाद में इतना अच्छा होता है कि इसे ज्यादा दिनों तक रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: गाजर से बनाएं क्रिस्पी फ्राइज, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >