Homemade Tutti Frutti: आजकल बाजार में मिलने वाली टूटी-फ्रूटी का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों और बेकिंग में किया जाता है, लेकिन इसमें प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल रंग भी हो सकते हैं. ऐसे में घर पर बनी टूटी-फ्रूटी एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे अपनी पसंद के रंग और स्वाद के अनुसार आसानी से तैयार किया जा सकता है.
टूटी- फ्रूटी बनाने के लिए सामान
- कच्चा पपीता- 250 ग्राम (बारीक टुकड़ों में कट हुआ)
- चीनी- स्वादनुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- खाने वाले रंग (लाल, हरा, पीला)- 1 चम्मच
- वनीला एसेंस- कुछ बूंद
टूटी- फ्रूटी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को पानी में डालकर 5-7 मिनट तक उबाल लें, ताकि वे हल्के नरम हो जाएं. इसके बाद पानी छानकर पपीते को अलग रख दें.
- अब एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें. जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इसमें उबले हुए पपीते के टुकड़े डाल दें और 5 मिनट तक पकाएं. फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
- अब इस मिश्रण को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से में अलग-अलग फूड कलर डालें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा वनीला एसेंस भी मिला सकते हैं, जिससे खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है. इसके बाद इन रंगीन टुकड़ों को 8-10 घंटे या रातभर के लिए ढककर रख दें, ताकि रंग अच्छे से सेट हो जाए.
- अगले दिन इन टुकड़ों को चाशनी से निकालकर किसी छलनी या प्लेट पर फैला दें और 5-6 घंटे सूखने दें. जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तब आपकी घर की बनी टूटी-फ्रूटी तैयार है.
यह भी पढ़ें: सुबह जल्दी उठते ही तैयार करें ये 5 हेल्दी और टेस्टी नाश्ते
यह भी पढ़ें: शेफ पंकज भदौरिया के रेसिपी से बनाइए बिहार का स्पेशल पराठा, मिलेगा पारंपरिक स्वाद
