Homemade Peri Peri Masala: चाहे आप गरम पकौड़े, क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज या कोई भी स्नैक्स खा रहे हों, पेरी पेरी मसाला डालने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अक्सर लोग पेरी पेरी मसाला बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है आप इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे घर पर ही होममेड पेरी पेरी मसाला बनाने की विधि. इस रेसिपी को कबिता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kabitaskitchen पर बताया है.
पेरी पेरी मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- ओनियन पाउडर
- अदरक पाउडर
- गार्लिक पाउडर
- पैप्रिका पाउडर
- मिक्स हर्ब्स
- काला नमक
- अमचूर पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- चिली फ्लेक्स
- पार्सले (ऑरेगेनो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
पेरी पेरी मसाला बनाने की विधि क्या है?
- पेरी पेरी मसाला बनाने के लिए आप एक प्लेट में ओनियन पाउडर, अदरक पाउडर, गार्लिक पाउडर, पैप्रिका पाउडर, मिक्स हर्ब्स और थोड़ा सा काला नमक लें. फिर आप अमचूर पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डालें. सभी चीज को डालकर आप अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद इसे मिक्सर जार में डालें. इसके बाद आप साथ में इसमें चिली फ्लेक्स और पार्सले डालें. अब जार का ढक्कन बंद करके इसे अच्छे से ग्राइन्ड कर लें. पार्सले के जगह आप ऑरेगेनो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अब तैयार है बनकर होममेड पेरी पेरी मसाला. आप इस मसाले को स्टोर करके 6 महीनों तक आराम से यूज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला
यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी
