डार्क सर्कल्स के लिए बनाएं होममेड क्रीम, क्रिएटर मानसी शर्मा ने बताया तरीका

Homemade Cream For Dark Circle: क्या आप भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल की मदद से घर पर ही बनाएं डार्क सर्कल्स के लिए होममेड क्रीम. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Homemade Cream For Dark Circle: बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम अक्सर अपनी आंखों की देखभाल करना भूल जाते हैं. मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर समय बिताने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और थकान के निशान जल्दी दिखने लगते हैं. ये डार्क सर्कल्स हमारी स्किन के रंग को अलग और थका हुआ बना देते हैं, चाहे हमारी स्किन पर कोई मेकअप या मॉइस्चराइजर इस्तेमाल किया गया हो. ऐसे में आप सिर्फ 3 चीजों से डार्क सर्कल्स के लिए होममेड क्रीम बना सकते हैं, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में असरदार साबित हो सकती है. इस होममेड क्रीम को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा के इंस्टाग्राम हैंडल @healthy_tipswithme में शेयर किया गया है. उन्होंने बताया है कि इस क्रीम की मदद से 1 हफ्ते में आपके डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं. 

होममेड क्रीम बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?

  • आलू 
  • विटामिन E कैप्सूल 
  • एलोवेरा जेल 

होममेड क्रीम बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप आलू का जूस निकालकर रख दें, फिर थोड़ी देर बाद स्टार्च नीचे निकल जाएगा. स्टार्च आपको एक कटोरी में निकाल लेना है. 
  • इसके बाद आप इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल डाल दें. इसे अच्छे से मिक्स करके क्रीम तैयार कर लें. इस तरह आप डार्क सर्कल्स के लिए होममेड क्रीम तैयार कर सकते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस क्रीम को आपको रोजाना रात में लगाकर सोना है. आप इसे फ्रिज में 7 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं और रोज रात को इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >