एक चुटकी में बढ़ेगा स्वाद, घर पर बनाएं पंकज भदौरिया स्टाइल ब्लैक चाट मसाला

Homemade Black Chaat Masala: मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में घर पर बनने वाला ब्लैक चाट मसाला बनाने का आसान तरीका बताया है. कुछ साबुत मसालों को भूनकर और पीसकर आप मिनटों में स्वादिष्ट चाट मसाला तैयार कर सकते हैं, जो चाट और फलों का स्वाद बढ़ा देता है.

Homemade Black Chaat Masala: मसालों का सही मिश्रण किसी भी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. खासकर चाट, फल या सलाद के ऊपर अगर थोड़ा सा चाट मसाला डाल दिया जाए तो उसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. हाल ही में मशहूर शेफ और पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर घर पर बनने वाला ब्लैक चाट मसाला बनाने का आसान तरीका बताया है. इस मसाले की खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद बाजार के मसालों से भी ज्यादा अच्छा लगता है.

ब्लैक चाट मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच काली मिर्च
  • 1 चम्मच साबुत धनिया
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 3–4 लौंग
  • 1 चम्मच काला नमक
  • 1/2 चम्मच साधारण नमक
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच सूखा पुदीना पाउडर
  • 1 चुटकी हींग

ब्लैक चाट मसाला बनाने का तरीका

ब्लैक चाट मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को हल्का गर्म करें. अब इसमें जीरा, धनिया, सौंफ, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने दें. इसके बाद इन सभी भुने मसालों को मिक्सर में डालकर पीस लें. अब इसमें काला नमक, साधारण नमक, अमचूर पाउडर, सूखा पुदीना और हींग डालकर फिर से अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका स्वादिष्ट ब्लैक चाट मसाला तैयार है.

कैसे करें इस्तेमाल

यह ब्लैक चाट मसाला फल, सलाद, चाट, दही बड़े, आलू चाट या फ्रूट चाट के ऊपर डालने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. थोड़ी सी मात्रा में ही यह खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. अगर चाहें तो इस मसाले को एयरटाइट डिब्बे में भरकर लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इंडियन ऑइल ने बताए गैस बचाने के आसान तरीके, अपनाएं स्मार्ट किचन टिप्स

यह भी पढ़ें: बिना गैस के भी बन सकता है स्वादिष्ट खाना, ट्राई करें ये 5 चीजें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >