Holi makeup Ideas: होली में स्पेशल दिखने के लिए इन 7 मेकअप टिप्स को करें फॉलो

Holi makeup Ideas: रंगों की होली में हर कोई रंगना चाहता है. लोग एक दूसरों को रंग और गुलाल लगाकर इस दिन की बधाई देते हैं. इस दौरान सेल्फी और फोटो भी ली जाती है. ऐसे में आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो आप इन मेकअप टिप्स को अपनाएं-

1. प्राइमर- स्किनकेयर के बाद, ल्यूमिनाइजिंग प्राइमर का इस्तेमाल करें. यह आपकी त्वचा को चमक देगा और स्किन पर लगने वाले गुलाल से बचाएगा.

2. फाउंडेशन बेस- प्राइमर लगाने के बाद अपने चेहरे परल फांउडेशन लगाएं. होली मेकअप के लिए आप फाउंडेशन की मोटी परत लगाएं ताकि आपकी स्किन को नुकसान न पहुंचे, साथ ही फाउंडेशन लगाने से स्किन के छोटे छिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे कोई भी कैमिकल युक्त रंग गुलाल स्किन को नुकसान नहीं पहुंता सकेगा.

3. रोज पाउडर- चेहर पर प्राइमर औप फाउंडेशन लगाने के बाद रोज पाउडर लगाएं. ताकी फाउंडेशन की परत आसानी से सुख जाए और सेट हो जाए.

4. आंखें- इन मेकअप को करने बाद आंखों को हल्का मेकओवर करें. गहरा काजल, लाइनर और मस्कारा न लगाएं.

5. लिपस्टिक- लिप्सटिक लगाने से पहले होठों को हाइड्रेट करें. इससे आपकी होठ मुलायम रहेगी और लिप्सटिक का रंग उभर कर आएगा. जो आपके मेकअप को कंप्लिट लुक देगा.

6. हेयर स्टाइल- अंत में अपने बालों को ऐसे बनाएं ताकी रंग आपके सिर में न जाएं. होली खेलने के दौरान बालों को बचाकर खेले.

7. मेकअप रिमूव- पार्टी या होली समारोह खत्म होने के बाद मेकअप रिमूव जरूर करें. ताकी आपके स्किन साफ हो सके और अंत में चेहरे को अच्छी तरह मॉस्टराइज करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >