Dahi Chana Recipe: बच्चों के बाहर खाने की जिद को शांत कर देगी ये डिश, मिनटों में बनने वाली रेसिपी हर मां की टेंशन करेगी दूर

Dahi Chana Recipe: दही चना में प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो भी यह रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है.

Dahi Chana Recipe: दही चना की सबसे खास बात है यह सिर्फ स्वाद में ही जबरदस्त नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस डिश की एक खास बात है आप इसे किसी भी मौसम में बना लें यह सभी को पसंद आती ही है. जब आप प्रोटीन से लोडेड चने और डाइजेशन को बेहतर करने वाली दही को मिक्स करके इस रेसिपी को तैयार करते हैं तो यह सिर्फ आपके पेट को आराम नहीं पहुंचाता बल्कि आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी भी देता है. आप इस डिश को उस समय भी तैयार कर सकते हैं जब आपको भूख तेज लगी हुई हो और उस समय भी जब आपको कुछ हल्का खाने का मन हो. इसका खट्टा और थोड़ा चटपटा स्वाद उन बच्चों को काफी पसंद आता है जिन्हें शाम के समय स्ट्रीट फूड खाने की क्रेविंग्स होती है. तो चलिए जानते हैं दही चना बनाने की आसान रेसिपी.

दही चना बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले हुए काबुली चने – 1 कप
  • फ्रेश गाढ़ा दही – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ या फिर ऑप्शनल
  • टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • साधारण नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजाने के लिए
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच या ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: Cheese Burst Paratha: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पराठा बच्चों को बना लेगा अपना फैन, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

दही चना बनाने की रेसिपी

  • दही चना बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए काबुली चनों को एक बड़े बर्तन में डालें. अगर आपने चनों को पहले से भिगोकर उबाला है, तो यह सुनिश्चित कर लें कि वे अच्छे से सॉफ्ट हों लेकिन टूटे नहीं. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालें और इन सभी चीजों को हल्के हाथ से मिला लें.
  • अब एक अलग कटोरे में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. इसके बाद फेंटा हुआ दही चनों के मिश्रण में डालें. अब इसमें काला नमक, साधारण नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर आपको हल्का खट्टा स्वाद पसंद है, तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं.
  • इसके बाद तैयार दही चना को ऊपर से बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं. इसे आप तुरंत परोस सकते हैं या फिर 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा भी कर सकते हैं. ठंडा दही चना खासतौर पर गर्मियों में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
  • अगर आप इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसमें अनार के दाने या खीरे के छोटे टुकड़े भी मिला सकते हैं. व्रत में खाने के लिए प्याज और टमाटर को हटाकर केवल दही, चना और व्रत वाले मसालों का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Matar Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राय करें सॉफ्ट-स्पॉन्जी मटर सूजी अप्पे, स्वाद ऐसा कि हर कोई बार-बार मांगने को हो जाए मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >