Hemoglobin Increasing Foods: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हमारे लिए कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स काफी ज्यादा आम बनकर रह गए हैं. हर समय थकान महसूस होना, कमजोरी लगना और चक्कर आना तो मान लो हर दिन की बात बन गयी है. कई बार हम इन लक्षणों को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब हम बार-बार ऐसा करते रहते हैं तो आगे चलकर हमें कई और गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम से जूझना पड़ जाता है. अगर आपको आये दिन इनमें से कोई भी परेशानी रहती है तो हो सकता है कि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही हो. जब खून में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलता है और हम काफी जल्दी थकने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो हमें सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने की जगह पर अपनी डाइट में भी बदलाव करना शुरू कर देना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को नैचुरली बूस्ट कर सकते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
आयरन से भरपूर पालक
पालक के बारे में हमें आपको ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-ए और सी मिल जाता है. यह आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनने में मदद करता है. जब आप पालक को अपनी डाइट में रेगुलर बेसिस पर शामिल करना शुरू कर देते हैं तो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बेहतर होने लग जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? ये हो सकते हैं फैटी लिवर के शुरुआती संकेत
नैचुरली खून बढ़ाने वाला चुकंदर
चुकंदर यानी कि बीट को अक्सर हम ब्लड बूस्टर के नाम से भी जानते हैं. इसमें आपको भरपूर मात्रा में आयरन, फोलिक एसिड और नाइट्रेट्स पाए जाते हैं. जब आप इसका सेवन करना शुरू कर देते हैं तो आपके शरीर में खून की मात्रा कुछ ही समय में बढ़ने लगती है. आप इसे जूस के रूप में पी सकते हैं या फिर अगर चाहे तो उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर आपको कमजोरी या फिर थकान की समस्या रहती है, तो आपको रेगुलर बेसिस पर इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए.
स्वाद और सेहत का कॉम्बिनेशन अनार
अनार एक ऐसा फल है जो सिर्फ स्वाद में बेहतरीन नहीं होता है, इसे आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अनार में आपको भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं. आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं या फिर इसका जूस भी तैयार कर सकते हैं. इसके सेवन से आपके शरीर में हो रही खून की कमी दूर हो जाती है. इसके अलावा अनार के सेवन से आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती है.
ये भी पढ़ें: यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकना है तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें, जानें बचाव के आसान तरीके
साइज में छोटे लेकिन पावरफुल खजूर
खजूर आपको भले ही दिखने में छोटे लगें लेकिन इनमें आपको भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और नेचुरल शुगर मिल जाता है. जब आप इसका सेवन हर दिन दूध के साथ करना शुरू कर देते हैं तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे होने लगते हैं. यह सिर्फ आपके शरीर में खून की कमी को दूर नहीं करता है, यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का भी काम करता है. बच्चों और एनीमिया के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
गुड़ का सेवन करना भी फायदेमंद
गुड़ के बारे में अगर आपको बताएं तो यह एक नेचुरल और असरदार उपाय है शरीर में हो रही खून की कमी को दूर करने का. गुड़ में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और जब आप थोड़ी मात्रा में हर दिन इसका सेवन करने लगते हैं तो हीमोग्लोबिन का लेवल अपने आप बढ़ने लग जाता है. आप गुड़ को चने के साथ, मूंगफली और दूध के साथ भी ले सकते हैं. इसके सेवन से आपका डाइजेशन बेहतर होता है और साथ ही शरीर में हो रही खून की कमी भी दूर हो जाती है.
ये भी पढ़ें: गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें ये 5 बातें, कहीं फायदे की जगह हो न जाए आपको भारी नुकसान
