Healthy Dry Fruit Namkeen Recipe: शाम की चाय के साथ या दिन के बीच में अचानक हमें हल्की भूख सताने लगती है और उस समय समझ में नहीं आता क्या खाये.ऐसे में ड्राई फ्रूट नमकीन आपके लिये एक हेल्दी स्नैक्स हो सकता है.यह सिर्फ एक साधारण ड्राई फ्रूट नमकीन नहीं है बल्कि यह प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर एक सुपर-फूड है जो आपकी भूख को शांत करेगा और आपको तुरंत ऊर्जा देगा.तो चलिये बनाते है झटपट हेल्दी ड्राई फ्रूट नमकीन.
सामग्री
- ½ कप बादाम
- ½ कप काजू
- 2–3 टेबलस्पून मूंगफली
- 2 टेबलस्पून मखाने
- 1 टेबलस्पून कद्दू के बीज / सूरजमुखी बीज
- 1 टीस्पून घी (बहुत हल्का)
- थोड़ा-सा सेंधा नमक या सामान्य नमक
- एक चुटकी काली मिर्च
विधि
- एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें.
- सबसे पहले मखाने डालकर हल्का-सा भून लें और निकाल लें.
- उसी पैन में बादाम, काजू और मूंगफली डालकर बिना तेल के 2–3 मिनट भूनें.
- अब 1 टीस्पून घी डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए थोड़ा-सा क्रिस्प होने दें.
- गैस बंद करके कद्दू के बीज डाल दें (ये जल्दी जलते हैं).
- नमक और काली मिर्च छिड़ककर सबको अच्छे से मिलाएं.
- आपका हेल्दी क्रंची और टेस्टी ड्राई फ्रूट नमकीन तैयार है.
Also Read : Masala Makhana Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक
Also Read : Moong Dal Kadhi Recipe: सर्दियों में बनाये गरमा-गरम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल कढ़ी
Also Read : Pani Puri Cutlet Recipe: झटपट बनाएं यह वायरल फ्यूजन स्नैक,आलू टिक्की भी लगेगी फीकी
